Tata Motors के शेयर फोकस में, दो हिस्सों में बंटेंगी कंपनियां; पढ़ें पूरी डिटेल्स
कंपनी के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने 20 जून को हुई 80वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में बड़ा एलान किया कि यह कंपनी इस साल के अंत तक दो लिस्टेड कंपनियों में बंट जाएगी।

देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) अब एक नए दौर में कदम रखने जा रही है। कंपनी के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने 20 जून को हुई 80वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में बड़ा एलान किया कि यह कंपनी इस साल के अंत तक दो लिस्टेड कंपनियों में बंट जाएगी।
एन चंद्रशेखरन ने बताया कि टाटा मोटर्स अब पूरी तरह कर्ज मुक्त (Debt Free) हो चुकी है। कंपनी को अब अलग-अलग बिजनेस यूनिट्स के रूप में चलाना बेहतर होगा। कंपनी का एक यूनिट कमर्शियल व्हीकल्स (CV) पर फोकस करेगी और दूसरी यूनिट में पैसेंजर व्हीकल्स (PV) और जगुआर लैंड रोवर (JLR) शामिल होंगे।
कमर्शियल व्हीकल्स बिजनेस का शानदार परफॉर्मेंस
कमर्शियल सेगमेंट ने बीते वित्त वर्ष में ₹75,100 करोड़ का रेवेन्यू और ₹8,800 करोड़ का EBITDA हासिल किया। कंपनी ने ₹7,500 करोड़ का फ्री कैश फ्लो भी जनरेट किया। वहीं ROCE (रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड) 37.7% रहा। हालांकि, कंपनी का स्मॉल कमर्शियल व्हीकल का परफॉर्मेंस थोड़ा कमजोर रहा, जिस पर कंपनी आने वाले समय में विशेष ध्यान देगी।
पैसेंजर सेगमेंट और EV में ग्रोथ
पैसेंजर व्हीकल्स सेगमेंट की बात करें तो Tata Punch भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई है। वहीं CNG और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट ने कंपनी के पोर्टफोलियो में 36% योगदान दिया। इस सेगमेंट ने ₹48,445 करोड़ का रेवेन्यू और 0.9% का EBITDA दर्ज किया। EBITDA मार्जिन में भी पिछले साल के मुकाबले 40 बेसिस पॉइंट्स का सुधार हुआ।
JLR का ग्लोबल लेवल पर अच्छी परफॉर्मेंस
जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने £28.9 बिलियन का राजस्व और 8.5% का EBITDA दर्ज किया। इससे कंपनी को साल भर में £2.5 बिलियन का टैक्स से पहले प्रॉफिट हुआ। इतना ही नहीं, कंपनी ने भारत में रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट की स्थानीय असेंबली भी शुरू कर दी है, जिससे भारतीय ग्राहकों के लिए लग्जरी कारें और भी सुलभ हो गई हैं।
टाटा मोटर्स ग्रुप की कुल कमाई
टाटा ग्रुप की बात करें तो टाटा मोटर्स ने FY25 में ₹4.39 लाख करोड़ का कुल रेवेन्यू दर्ज किया, जबकि EBITDA ₹57,649 करोड़ और टैक्स से पहले लाभ ₹34,330 करोड़ रहा। ये आंकड़े कंपनी के अब तक के सबसे मजबूत वित्तीय प्रदर्शन में से एक हैं।
कंपनी जल्द देगी डिविडेंड
टाटा ग्रुप के बोर्ड ने FY25 के लिए हर शेयर पर ₹6 का अंतिम डिविडेंड देने की सिफारिश की है, जो शेयरधारकों की मंजूरी के बाद दिया जाएगा।
चंद्रशेखरन ने चेतावनी दी कि आगे भी ग्लोबल स्तर पर कई चुनौतियां जैसे भू-राजनीतिक तनाव, सप्लाई चेन बदलाव, टैरिफ पॉलिसी, AI का प्रभाव और ऊर्जा संकट रहेंगी।