Tata Motors Q2 Results कंपनी का घटा मुनाफा, सोमवार को दिखेगा असर!
ऑटो मेकर प्रमुख Tata Motors ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के Q2 नतीजे बाजार बंद होने के बाद आए हैं। रिजल्ट्स से पहले ही स्टॉक में साफ तौर पर दबाव देखा गया।

ऑटो मेकर प्रमुख Tata Motors ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के Q2 नतीजे बाजार बंद होने के बाद आए हैं। रिजल्ट्स से पहले ही स्टॉक में साफ तौर पर दबाव देखा गया।
Tata Motors के नेट प्रॉफिट में 11 प्रतिशत की सालाना गिरावट ₹3,343 करोड़ दर्ज की गई है। कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में ₹3,764 करोड़ का नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया था। टाटा मोटर्स की तिमाही आय ₹1.01 लाख करोड़ रही, जो पिछले साल के ₹1.05 लाख करोड़ से कम है। विश्लेषकों के मुताबिक एवरेज रेवेन्यू का अनुमान ₹1.03 लाख करोड़ था। वहीं दूसरी ओर जगुआर लैंड रोवर (JLR) के थोक बिक्री में सुधार की उम्मीद है, क्योंकि सप्लाई संबंधित चुनौतियां कम हो रही हैं। कंपनी को FY25 की दूसरी छमाही में प्रदर्शन में कुल सुधार की उम्मीद है और इस साल के अंत तक उसका बिजनेस डेट फ्री यानि कर्ज मुक्त हो सकता है।
प्रॉफिट क्यों घटा?
टाटा मोटर्स के ग्रुप चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर पीबी बालाजी ने कहना है कि कंपनी का कहना है कि बाहरी चुनौतियों के कारण मुनाफा प्रभावित हुआ है, जैसा कि पहले बताया गया था। हालांकि, कंपनी के फंडामेंटल मजबूत बने हुए हैं और हम अपने विकास, प्रतिस्पर्धा और कैश फ्लो के एजेंडे पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। जैसे-जैसे सप्लाई चुनौतियां कम होंगी और मांग बढ़ेगी, हम अपने प्रदर्शन में निरंतर सुधार और मजबूत दूसरी छमाही की उम्मीद करते हैं।।
मुंबई स्थित कंपनी ने कहा कि वह निकट भविष्य में घरेलू मांग को लेकर सतर्क है। हालांकि त्योहारी सीजन और बुनियादी ढांचे में किए गए महत्वपूर्ण निवेशों से उसे मदद मिलनी चाहिए। टाटा मोटर्स के शेयर शुक्रवार को कमजोर बाजार में ₹803.55 पर लगभग 2% नीचे बंद हुए, जबकि निफ्टी 50 0.21% गिरकर 24,148.20 पर बंद हुआ।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।