अगर इस टाटा स्टॉक में तेजी आती है तो Exit कर लें...इस दिग्गज शेयर पर एक्सपर्ट की बड़ी सलाह - आपका दांव तो नहीं?

बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए मास्टर कैपिटल सर्विसेज के विष्णुकांत उपाध्याय ने कहा कि शेयर में आने वाली किसी भी निकट अवधि की तेजी का इस्तेमाल Exit के तौर पर करना चाहिए।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी, टाटा एल्क्सी लिमिटेड (Tata Elxsi Ltd) के पहली तिमाही के नतीजों के बाद शेयर पर दबाव बढ़ गया है। दोपहर 2:31 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 4.83% या 178.60 रुपये गिरकर 3,518.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

पहली तिमाही के नतीजों के मुताबिक कंपनी ने मुनाफे और राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज की, लेकिन घटते मार्जिन और कमजोर तकनीकी संकेतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए मास्टर कैपिटल सर्विसेज के विष्णुकांत उपाध्याय ने कहा कि शेयर में आने वाली किसी भी निकट अवधि की तेजी का इस्तेमाल Exit के तौर पर करना चाहिए।

मार्जिन में गिरावट बनी सबसे बड़ी चिंता

एक्सपर्ट के मुताबिक, बाजार की सबसे बड़ी चिंता कंपनी के मार्जिन पर बढ़ता दबाव है। उन्होंने कहा कि तिमाही आधार पर मार्जिन में 346 बेसिस प्वाइंट की गिरावट आई है, जिसने अच्छे राजस्व और मुनाफे के बावजूद निवेशकों की धारणा को कमजोर किया है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा बाजार में निवेशक उन कंपनियों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिनकी कमाई के साथ परिचालन प्रदर्शन भी मजबूत हो। ऐसे माहौल में मार्जिन में कमजोरी को बाजार ने नकारात्मक संकेत के रूप में लिया है।

टेक्निकल चार्ट भी नहीं दे रहा राहत के संकेत

एक्सपर्ट विष्णुकांत उपाध्याय का मानना है कि शेयर का चार्ट फिलहाल बेहद कमजोर नजर आ रहा है। उनके अनुसार, इसमें 'फ्री फॉल' जैसी स्थिति दिख रही है और मौजूदा स्तरों पर कोई मजबूत सपोर्ट दिखाई नहीं दे रहा।

उन्होंने सलाह दी कि अगर शेयर में उछाल आता है और यह 3,800 रुपये के आसपास मौजूद 21-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) तक पहुंचता है, तो निवेशकों को इसे मुनाफावसूली या बाहर निकलने के अवसर के रूप में देखना चाहिए।

3,000 रुपये तक फिसलने की आशंका

एक्सपर्ट के मुताबिक, शेयर में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है और यह 3,000 से 3,100 रुपये के दायरे तक भी आ सकता है। उनका कहना है कि फिलहाल यह ऐसा शेयर नहीं है, जिसे शॉर्ट टर्म या लॉन्ग टर्म निवेश के लिए आकर्षक माना जाए।

Read more!
Advertisement