3 रुपये से 524 रुपये पर पहुंचा स्टॉक! 1 लाख बना 1.5 करोड़ रुपये - आपने दांव लगाया?
आज हम आपको एक ऐसे ही स्टॉक में बारे में बताने जा रहे हैं जो साल 2013 में 3 रुपये का था और आज इसकी कीमत 524 रुपये है।

शेयर बाजार में आने वाले कुछ सोलों में कौन सा पेनी स्टॉक आपकी बंपर कमाई करवाएगा इसकी पहचान करना मुश्किल है। लेकिन अगर आप अच्छे से रिसर्च कर पैसा निवेश करते हैं तो आपको छप्परफाड़ मुनाफा हो सकता है।
आज हम आपको एक ऐसे ही स्टॉक में बारे में बताने जा रहे हैं जो साल 2013 में 3 रुपये का था और आज इसकी कीमत 524 रुपये है। इस स्टॉक का नाम है Tanla Platforms Ltd. आईटी सेक्टर की इस कंपनी ने पिछले 11 साल में 1300% से ज्यादा का बंपर रिटर्न दिया है।
Tanla Platforms Stock Return
पिछले 11 साल में शेयर 13,340% चढ़ा है। BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 10 साल में 2861 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में 548 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। हालांकि शेयर पिछले 3 साल में 63 प्रतिशत और पिछले 1 साल में 45 प्रतिशत से अधिक टूटा है।
अगर महीने के हिसाब से देखें तो स्टॉक पिछले 1 महीने में 21 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 महीने में 26 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 40 प्रतिशत से अधिक टूटा है।
1 लाख बना 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा
मार्च 2013 में इस शेयर की कीमत 3.15 रुपये थी। अगर इस कीमत पर किसी निवेशक ने 100000 रुपये निवेश किया होता तो उस निवेशक के पास कंपनी के 33,333 इक्विटी शेयर होते। वर्तमान में 1 शेयर की कीमत 524 रुपये है। इस हिसाब से उस निवेशक के पास वर्तमान में 1,74,66,492 रुपये यानी 1.7 करोड़ रुपये का कॉर्पस होता।
Tanla Platforms Share Price
बीते शुक्रवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.48% या 7.90 रुपये टूटकर 524.15 रुपये पर रहा तो वहीं एनएसई पर स्टॉक 1.19% या 6.30 रुपये गिरकर 525 रुपये पर रहा।
Tanla Platforms Dividend History
बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कंपनी ने आखिरी बार जनवरी 2025 में 6 रुपये का डिविडेंड, जुलाई 2024 में 6 रुपये का डिविडेंड, फरवरी 2024 में 6 रुपये का डिविडेंड, अगस्त 2023 में 4 रुपये का डिविडेंड, और अगस्त 2022 में 2 रुपये का डिविडेंड दिया था।