AI और हेल्थकेयर दांव से इस स्मॉलकैप शेयर में तूफानी तेजी! महज 6 महीने में 3x किया निवेशकों का पैसा

TAKE Solutions के शेयर में तेजी देखने को मिली है, जिसने 6 महीने में करीब 217% रिटर्न दिया। कंपनी ने 5 करोड़ रुपये का इनोवेशन फंड लॉन्च किया है, जो AI और हेल्थकेयर स्टार्टअप्स में निवेश करेगा, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और स्टॉक में तेजी आई है।

Advertisement
AI Generate Image

By Gaurav Kumar:

लाइफ साइंसेज, क्लिनिकल रिसर्च, बायोटेक्नोलॉजी और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर में काम करने वाली स्मॉल कैप कंपनी, टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Take Solutions Ltd) के शेयर में आज 2% का अपर सर्किट लगा है।

इस शेयर ने निवेशकों का पैसा मात्र 6 महीने में 3गुना करते हुए 217 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बीएसई और एनएसई पर आज यह शेयर 2 प्रतिशत चढ़कर 42.04 रुपये पर है।

आज क्यों है स्टॉक में तेजी?

शेयर में आज तेजी के पीछे कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी है। दरअसल कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने 5 करोड़ रुपये के शुरुआती फंड के साथ अपना Innovation Fund लॉन्च किया है, जिसका मकसद AI, डीप टेक्नोलॉजी और हेल्थ-वेलनेस सेक्टर में काम करने वाले स्टार्टअप्स को पहचानना, निवेश करना और उन्हें आगे बढ़ाना है।

यह फंड खासतौर पर उन कंपनियों पर फोकस करेगा जो डेटा, AI और वैज्ञानिक इनोवेशन के जरिए हेल्थकेयर, डायग्नोस्टिक्स और मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य परिणामों में बदलाव ला रही हैं।

कंपनी के डायरेक्टर परमेश्वर ढंगारे के मुताबिक, यह पहल भविष्य की टेक्नोलॉजी और साइंस को जोड़कर वैल्यू क्रिएशन पर जोर देती है। Take Solutions का लक्ष्य ऐसे स्टार्टअप्स के साथ काम करना है जो जटिल वैश्विक समस्याओं का समाधान कर सकें और साथ ही निवेशकों के लिए लंबे समय में बेहतर रिटर्न भी दे सकें।

यह फंड कंपनी की रणनीति का हिस्सा है, जिसके जरिए वह AI और हेल्थकेयर जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। भारत का हेल्थ और वेलनेस मार्केट अगले 10 साल में 400–500 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है, ऐसे में कंपनी इस ग्रोथ का फायदा उठाने की तैयारी कर रही है।

फंड चार मुख्य क्षेत्रों- AI और डेटा इंटेलिजेंस, लॉन्गेविटी और बायोटेक्नोलॉजी, डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म और टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करेगा। साथ ही, कंपनी स्टार्टअप्स को सिर्फ पैसा ही नहीं बल्कि ग्लोबल नेटवर्क, टेक्नोलॉजी सपोर्ट और मार्केट एक्सेस भी देगी, जिससे उनकी ग्रोथ तेज हो सके।

इसके अलावा, Take Solutions ने Take.Health नाम का एक AI-आधारित डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है, जो लोगों के लाइफस्टाइल और मेडिकल डेटा को समझकर पर्सनल हेल्थ सलाह देता है। यह प्लेटफॉर्म भारत में तेजी से बढ़ते डिजिटल हेल्थ सेक्टर में नई संभावनाएं खोलने के साथ-साथ बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद करेगा।

Take Solutions Share Price Return

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 6 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 महीने में 21 प्रतिशत से अधिक और पिछले 3 महीने में 2 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में 413 प्रतिशत से अधिक और पिछले 3 साल में 168 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।

 

Read more!
Advertisement