Suzlon Latest News: कंपनी को प्रॉपर्टी की बिक्री से मिलेंगे 400 करोड़

सुजलॉन एनर्जी ने एक्सचेंज फाइलिंग में एक अपडेट दिया है। कंपनी ने वन अर्थ प्रॉपर्टी की बिक्री के लिए ओई बिजनेस पार्क के साथ समझौता (कन्वेयंस डीड) पर हस्ताक्षर किए हैं।

Advertisement
कंपनी को प्रॉपर्टी की बिक्री से मिलेंगे 400 करोड़
कंपनी को प्रॉपर्टी की बिक्री से मिलेंगे 400 करोड़

By Ankur Tyagi:

सुजलॉन एनर्जी ने एक्सचेंज फाइलिंग में एक अपडेट दिया है। कंपनी ने वन अर्थ प्रॉपर्टी की बिक्री के लिए ओई बिजनेस पार्क के साथ समझौता (कन्वेयंस डीड) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस बिक्री से कंपनी को 400 करोड़ रूपये मिलेंगे। इस बिक्री में कंपनी अपने कॉरपोरेट ऑफिस वन अर्थ प्रॉपर्टी की बिक्री करेगी जिसे वापस लीज पर ले लिया जाएगा। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद एक्सचेंज फाइलिंग में ये जानकारी दी। 

लीज पांच साल के लिए होगी।

ये लीज पांच साल के लिए होगी। कंपनी ने जानकारी दी है कि बिक्री का फैसला 25 मार्च 2022 को हुई एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग में लिया गया था। बुधवार को सुजलॉन का शेयर 74.26 रूपये पर बंद हुआ। एक महीने में ये स्टॉक 9.45 प्रतिशत बढ़ा है जबकि  एक साल में इस स्टॉक ने 208 परसेंट रिटर्न दिया है। कंपनी का ROCE 24.9 परसेंट है। स्टॉक का पीई 109 है। कंपनी में प्रमोटर होल्डिंग 13.3 परसेंट है। कंपनी ने अपना काफी कर्ज कम किया है और डेट फ्री है। कंपनी की पिछली पांच सालों में CAGT 19.7% रही है।

Read more!
Advertisement