अगले हफ्ते Sun TV, IRFC, SBI Cards, Indian Oil, Kotak Bank समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर - जानिए ट्रिगर्स
बाजार में इस कमजोरी के बीच कल से शुरू हो रहे हफ्ते में ऐसी कई कंपनियां है जो अलग-अलग कारणों से फोकस में रहेंगी। चलिए एक-एक कर जानते हैं।

Stocks in Focus Next Week: घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और NSE Nifty 50 लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुए। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, कमजोर वैश्विक संकेत और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण दोनों इंडेक्स सप्ताह भर में करीब 3% तक फिसल गए।
बाजार में इस कमजोरी के बीच कल से शुरू हो रहे हफ्ते में ऐसी कई कंपनियां है जो अलग-अलग कारणों से फोकस में रहेंगी। चलिए एक-एक कर जानते हैं।
कॉर्पोरेट एक्शन वाले शेयर
बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक अगले सप्ताह कई कंपनियों के शेयर Ex-Date ट्रेड करेंगे। इनमें Indian Oil Corporation, Indian Railway Finance Corporation, SBI Cards and Payment Services, Mangalore Refinery and Petrochemicals Limited, Sun TV Network, Cupid Limited, TANFAC Industries और R Systems International शामिल हैं।
बैंकिंग सेक्टर में अहम नियुक्तियां
Kotak Mahindra Bank ने रिजर्व बैंक की मंजूरी के बाद अनुप कुमार साह को होल-टाइम डायरेक्टर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है।
वहीं YES Bank ने विनय मुरलीधर टोनसे को मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ (डिज़िग्नेट) नियुक्त करने की घोषणा की है।
बड़े कॉर्पोरेट फैसले
UltraTech Cement ने Sunsure Solarpark Thirty Eight Pvt Ltd में 26.20% हिस्सेदारी खरीदने के लिए 6.72 करोड़ रुपये तक निवेश करने का समझौता किया है।
Tata Power Company ने अपनी रूफटॉप सोलर, ईवी चार्जिंग और स्मार्ट होम सॉल्यूशंस बिजनेस को डिजिटल बनाने के लिए Salesforce के साथ साझेदारी की है।
अन्य अहम अपडेट
हाल ही में Kwality Walls (India) Ltd, जो Hindustan Unilever से डीमर्ज होकर लिस्ट हुई है, ने FY26 की तीसरी तिमाही में 64.2 करोड़ रुपये का EBITDA नुकसान दर्ज किया।
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी RITES Ltd ने बताया कि मैसूरु-हासन-मंगलुरु रेल मार्ग के विद्युतीकरण प्रोजेक्ट की लागत को संशोधित कर 729.28 करोड़ रुपये मंजूर किया गया है।
वहीं Gujarat Narmada Valley Fertilizers & Chemicals Ltd ने 6 मार्च से अपनी RLNG आपूर्ति को दैनिक अनुबंधित मात्रा के 60% तक सीमित कर दिया है। यह कदम GAIL (India) Ltd की ओर से फोर्स मेज्योर नोटिस मिलने के बाद उठाया गया।
इन शेयरों पर भी रखें नजर
Max Financial Services ने अपनी सहायक कंपनी Axis Max Life Insurance Ltd के साथ विलय का प्रस्ताव रखा है। मंजूरी मिलने पर कंपनी सीधे शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो सकती है।
इसके अलावा Sun TV Network ने FY26 के लिए 1.25 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी IRB Infrastructure Developers ने फरवरी 2026 में अपने ग्रॉस टोल कलेक्शन में 22% की सालाना वृद्धि दर्ज की, जो बढ़कर 746 करोड़ रुपये हो गया।