गिरते बाजार में इस फार्मा स्टॉक में लगा अपर सर्किट, अमेरिकी कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने की खबर से 5% चढ़ा भाव

गिरते शेयर बाजार के बीच एक फार्मा स्टॉक ने सोमवार को निवेशकों का ध्यान खींचा। शेयर में 5% का अपर सर्किट लगा। यह तेजी अमेरिकी बाजार में कारोबार बढ़ाने की कंपनी की नई रणनीति से जुड़ी है। बोर्ड ने अमेरिका की एक बायोटेक कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

सोमवार को एक तरफ जहां बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है वहीं दूसरी ओर फार्मा सेक्टर की कंपनी, सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Sudarshan Pharma Industries Ltd) के स्टॉक में आज 5% का अपर सर्किट लगा है। बीएसई पर लिस्ट यह शेयर आज 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 41.39 रुपये पर लॉक है।

शेयर में आज यह तेजी कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी के बाद आई है। कंपनी ने बीते शनिवार को अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसके बोर्ड ने अमेरिकी कंपनी MedTherapy Biotechnology Inc. में 9.50% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी है। 

फाइलिंग के मुताबिक बोर्ड ने MedTherapy Biotechnology के 24,23,675.64 इक्विटी शेयर खरीदने की मंजूरी दी है। ये शेयर कंपनी की जारी और बकाया पूंजी का 9.50% हिस्सा हैं। हर शेयर का फेस वैल्यू $0.0001 है।

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हेमल मेहता और जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर एवं प्रमोटर सचिन मेहता भी MedTherapy Biotechnology के 3,82,685.63 शेयर खरीदेंगे। यह हिस्सेदारी कंपनी की जारी और बकाया शेयर पूंजी का 1.50% होगी।

अमेरिका में कारोबार बढ़ाने की रणनीति

सुदर्शन फार्मा के मुताबिक, इस निवेश का मकसद अमेरिकी बाजार में प्रवेश करना और वहां अपनी मौजूदगी बनाना है। हिस्सेदारी खरीदने से कंपनी को MedTherapy के मौजूदा ग्राहक, कॉन्ट्रैक्ट और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तक पहुंच मिलेगी। इससे नए प्रोडक्ट और सर्विसेज में विस्तार को भी समर्थन मिलने की उम्मीद है।

इस सौदे का भुगतान अमेरिकी डॉलर में नकद किया जाएगा और शेयरों की कीमत MedTherapy Biotechnology के मौजूदा वैल्यूएशन के आधार पर तय होगी। कंपनी 31 मार्च 2027 तक अधिग्रहण पूरा करने की उम्मीद कर रही है।

RBI की मंजूरी और MedTherapy का कारोबार

यह निवेश FEMA और Overseas Investment Rules के तहत लागू मंजूरियों पर निर्भर है। कंपनी ने कहा कि सौदा RBI के ऑटोमैटिक रूट के तहत आता है, हालांकि निर्धारित शर्तें लागू रहेंगी।

MedTherapy Biotechnology की स्थापना 2018 में हुई थी। बोस्टन स्थित यह कंपनी कैंसर सेल और जीन थेरेपी पर काम करती है। इसके पास नई दिल्ली में कमर्शियल-स्केल GMP मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी और बोस्टन में टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर है।
 

Read more!
Advertisement