स्मॉल कैप कंपनी ने वॉरंट कन्वर्जन से जुटाए ₹11.46 करोड़! शेयर में हलचल- चेक करें डिटेल्स
दरअसल कंपनी ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी थी जिसके बाद आज कंपनी का शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है।

Stock in Focus: शेयर बाजार में सोमवार को जारी बंपर रैली के बीच इंटीग्रेटेड फार्मा और स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी, सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Sudarshan Pharma Industries Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है।
दरअसल कंपनी ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी थी जिसके बाद आज कंपनी का शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 849.29 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया था कि बोर्ड की वॉरंट्स कमेटी ने प्रमोटर कैटेगरी के निवेशकों को आवंटित 9 लाख वॉरंट्स के कन्वर्जन को मंजूरी दे दी। इसके तहत 90 लाख इक्विटी शेयर ₹16.983 प्रति शेयर (₹1 फेस वैल्यू और ₹15.983 प्रीमियम सहित) के भाव पर जारी किए गए हैं।
वॉरंट धारकों ने कन्वर्जन के लिए प्रति वॉरंट ₹127.37 (इश्यू प्राइस का 75%) की बची हुई राशि जमा कराई, जिससे कंपनी को कुल ₹11.46 करोड़ प्राप्त हुए। इस आवंटन के बाद कंपनी की चुकता शेयर पूंजी बढ़कर ₹24.96 करोड़ हो गई है, जो 24.96 करोड़ इक्विटी शेयरों में डिवाइड है।
Sudarshan Pharma Share Price
कंपनी का शेयर आज सुबह 9:40 बजे तक बीएसई पर 0.84% या 0.30 रुपये चढ़कर 36 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
कंपनी ने हाल ही में दी थी ये जानकारी
हाल ही में कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया था कि सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज ने अमेरिका में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली (Wholly-Owned Subsidiary) कंपनी Sudarshan Industries Inc. (Sudarshan USA) का गठन कर लिया है।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि सुदर्शन यूएसए का रजिस्ट्रेशन 5 जून 2026 को अमेरिका के डेलावेयर राज्य में किया गया। यह कंपनी फार्मास्यूटिकल्स, दवाइयों, एंटीबायोटिक्स, हेल्थकेयर, न्यूट्रास्यूटिकल्स, आयुर्वेदिक उत्पादों, वैक्सीन, एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रीडिएंट्स (API), स्पेशियलिटी केमिकल्स और अन्य संबद्ध उत्पादों के निर्माण, आयात-निर्यात, थोक और खुदरा कारोबार से जुड़े कार्य करेगी।
सुदर्शन इंडस्ट्रीज ने सुदर्शन यूएसए की 1 करोड़ (1,00,00,000) शेयरों को सब्सक्राइब किया है, जिनका फेस वैल्यू 0.00001 अमेरिकी डॉलर प्रति शेयर है।