अमेरिकी कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने पर सुदर्शन फार्मा ने दिया ये अपडेट - 50 रुपये से कम है शेयर प्राइस

सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज ने अमेरिकी कंपनी Med Therapy Biotechnology में हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव पर नया अपडेट दिया है। कंपनी के मुताबिक, डील अभी जरूरी जांच-पड़ताल की प्रक्रिया में है। वहीं, प्रमोटर्स और डायरेक्टर्स के निवेश प्रस्तावों पर भी अंतिम मंजूरी बाकी है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Sudarshan Pharma Industries Ltd) ने आज अपने निवेशकों को लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में अधिग्रहण से जुड़ा अपडेट दिया है। 

कंपनी ने बताया कि अमेरिका की Med Therapy Biotechnology Inc. (Med Therapy) में 9.50% इक्विटी शेयर खरीदने का प्रस्ताव अभी ड्यू डिलिजेंस यानी जरूरी जांच-पड़ताल की प्रक्रिया में है।

इसके अलावा, Med Therapy के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के फैसले और बोर्ड प्रस्ताव की पुष्टि भी अभी बाकी है। इसलिए कंपनी ने फिलहाल केवल इस प्रस्ताव की जानकारी दी है और जल्द ही इस पर अपडेट जारी करने की बात कही है।

इसी तरह, कंपनी के प्रमोटर्स और डायरेक्टर्स, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर हेमल मेहता और जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन मेहता, दोनों के Med Therapy में 1.50%-1.50% इक्विटी शेयर खरीदने के प्रस्ताव भी ड्यू डिलिजेंस और बोर्ड की मंजूरी की प्रक्रिया में हैं। इन प्रस्तावों पर भी अभी अंतिम पुष्टि नहीं हुई है।

Sudarshan Pharma Share Price

बीएसई पर लिस्ट यह शेयर आज 1.14% या 0.45 रुपये गिरकर 39 रुपये पर बंद हुआ। 

कंपनी के बारे में 

कंपनी के वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (SPIL) की शुरुआत साल 2008 में मुंबई में ‘सुदर्शन स्पेशियलिटी केमसॉल्व प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम से हुई थी। इसके बाद कंपनी का नाम बदलकर ‘सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड’ कर दिया गया। साल 2016 में कंपनी पब्लिक लिमिटेड कंपनी बनी और इसका नाम ‘सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ (SPIL) हो गया।

कंपनी के प्रमोटर्स हेमल वी. मेहता और सचिन वी. मेहता को स्पेशियलिटी केमिकल्स, बल्क ड्रग्स और फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में कुल 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। SPIL ने फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री और केमिकल इंडस्ट्री में स्पेशियलिटी केमिकल्स के क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों और थेरेप्यूटिक एरियाज में फैलाया है।

कंपनी के स्पेशियलिटी केमिकल्स और इंटरमीडिएट्स का इस्तेमाल फार्मा, पेंट, फूड और एडहेसिव इंडस्ट्री में होता है। कंपनी ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी मौजूदगी बनाई है। इसके प्रोडक्ट यूनाइटेड किंगडम (UK), ऑस्ट्रेलिया, उज्बेकिस्तान, सीरिया, ओमान, ताइवान और MENA क्षेत्र में एक्सपोर्ट किए जाते हैं।

Read more!
Advertisement