बड़े फंड रेजिंग प्लान की खबर से स्टॉक में जबरदस्त उछाल, 4% चढ़ा ₹50 से कम वाला ये शेयर

फार्मा और स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी सेक्टर की इस कंपनी ने फंड रेजिंग से जुड़ी जानकारी दी है जिसके बाद कंपनी का शेयर आज 4 प्रतिशत चढ़कर कारोबार कर रहा है। पढ़िए पूरी खबर।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

फार्मा और स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी, सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Sudarshan Pharma Industries Ltd) के शेयर में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। शेयर में यह तेजी कंपनी द्वारा बीते सोमवार को बाजार बंद होने के बाद दी  गई एक बड़ी जानकारी के बाद आई है। 

कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आगामी 18 जून 2026 को होगी। इस बैठक में कंपनी के लिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। फंड जुटाने के लिए कंपनी नए शेयर, कन्वर्टिबल सिक्योरिटीज, वारंट, डिबेंचर या अन्य वित्तीय साधन जारी कर सकती है। यह फंड प्राइवेट प्लेसमेंट, प्रेफरेंशियल इश्यू, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन्स प्लेसमेंट (QIP) या अन्य तरीकों से जुटाया जा सकता है।

Sudarshan Pharma Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 9:16 बजे तक बीएसई पर 4.12% या 1.47 रुपये चढ़कर 37.17 रुपये पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक आज 36 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 37.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

कंपनी ने हाल ही दी थी ये जानकारी

इससे पहले कंपनी ने बताया था कि बोर्ड की वॉरंट्स कमेटी ने प्रमोटर कैटेगरी के निवेशकों को आवंटित 9 लाख वॉरंट्स के कन्वर्जन को मंजूरी दे दी। इसके तहत 90 लाख इक्विटी शेयर ₹16.983 प्रति शेयर (₹1 फेस वैल्यू और ₹15.983 प्रीमियम सहित) के भाव पर जारी किए गए हैं।

वॉरंट धारकों ने कन्वर्जन के लिए प्रति वॉरंट ₹127.37 (इश्यू प्राइस का 75%) की बची हुई राशि जमा कराई, जिससे कंपनी को कुल ₹11.46 करोड़ प्राप्त हुए। इस आवंटन के बाद कंपनी की चुकता शेयर पूंजी बढ़कर ₹24.96 करोड़ हो गई है, जो 24.96 करोड़ इक्विटी शेयरों में डिवाइड है।

इसके अलावा कंपनी ने यह भी बताया था कि उसने अमेरिका में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली (Wholly-Owned Subsidiary) कंपनी Sudarshan Industries Inc. (Sudarshan USA) का गठन कर लिया है।

Read more!
Advertisement