ICICI, SBI, HDFC, AU Small Finance सहित इन स्टॉक्स पर ब्रोकरेज Axis बुलिश! Buy कॉल के साथ 41% अपसाइड की उम्मीद
घरेलू ब्रोकरेज Axis Securities ने आज अपने फ्रेश रिपोर्ट में कहा है कि बैंकिंग और NBFC सेक्टर अब मार्जिन स्थिरता और बेहतर एसेट क्वालिटी की ओर बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा गिरावट के बाद कई बड़े बैंकिंग शेयरों में मजबूत अपसाइड देखने को मिल सकता है।

In Short
- Axis Securities ने Bank Nifty में 15% गिरावट के बाद बैंकिंग और NBFC शेयरों में मजबूत अपसाइड की संभावना जताई।
- ICICI Bank, HDFC Bank, SBI और Kotak Mahindra Bank समेत कई बड़े शेयरों पर ‘Buy’ रेटिंग दी गई।
- वेस्ट एशिया संकट और बढ़ती फंड लागत जैसे जोखिमों से मार्जिन और ग्रोथ पर दबाव की चेतावनी।
Stocks to Buy: घरेलू ब्रोकरेज Axis Securities ने आज अपने फ्रेश रिपोर्ट में कहा है कि बैंकिंग और NBFC सेक्टर अब मार्जिन स्थिरता और बेहतर एसेट क्वालिटी की ओर बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा गिरावट के बाद कई बड़े बैंकिंग शेयरों में मजबूत अपसाइड देखने को मिल सकता है।
ब्रोकरेज ने ICICI Bank Ltd, Kotak Mahindra Bank Ltd, State Bank of India और HDFC Bank Ltd समेत कई शेयरों को अपनी पसंदीदा लिस्ट में रखा है।
वेस्ट एशिया संकट से दबाव, Bank Nifty 15% टूटा
रिपोर्ट में बताया गया कि 28 फरवरी 2026 को वेस्ट एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद से Bank Nifty करीब 15% गिर चुका है। खास बात यह रही कि PSU बैंकों में गिरावट निजी बैंकों से ज्यादा रही, जैसा कि पहले के करेक्शन में भी देखा गया है।
हालांकि, ब्रोकरेज ने चेतावनी दी है कि अगर वेस्ट एशिया संकट लंबा खिंचता है तो ग्रोथ पर असर पड़ सकता है। डिपॉजिट के लिए बढ़ते कंपीटिशन फंड की लागत बढ़ा सकती है, जिससे बैंकों के मार्जिन पर दबाव आएगा।
इन शेयरों पर ‘Buy’ की सलाह
ब्रोकरेज ने कई बड़े और मिड-साइज बैंकों पर ‘Buy’ रेटिंग दी है। HDFC Bank Ltd पर 1,020 रुपये का टारगेट दिया गया है, हालांकि चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद गवर्नेंस को लेकर चिंता जताई गई है, जिससे री-रेटिंग में देरी हो सकती है।
Kotak Mahindra Bank Ltd के लिए 515 रुपये का टारगेट रखा गया है। मौजूदा स्तर से इसमें 41% से ज्यादा अपसाइड की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा, ICICI Bank Ltd (टारगेट 1,700 रुपये), State Bank of India (1,350 रुपये) और Federal Bank Ltd (320 रुपये) पर भी ‘Buy’ रेटिंग दी गई है।
स्मॉल फाइनेंस बैंक और NBFC पर भी भरोसा
स्मॉल फाइनेंस बैंक सेगमेंट में AU Small Finance Bank Ltd (1,160 रुपये) और Ujjivan Small Finance Bank Ltd (74 रुपये) पर ब्रोकरेज बुलिश है।
NBFC स्पेस में Bajaj Finance Ltd (1,150 रुपये), Shriram Finance Ltd (1,200 रुपये) और Can Fin Homes Ltd (1,125 रुपये) को भी ‘Buy’ की सलाह दी गई है।
जोखिम पर नजर
Axis Securities ने साफ कहा कि वेस्ट एशिया से जुड़े जियोपॉलिटिकल जोखिम अभी भी बने हुए हैं। ये ग्रोथ, नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIMs) और एसेट क्वालिटी पर असर डाल सकते हैं।