Stocks To Buy Today: इन स्टॉक्स पर एक्सपर्ट बुलिश, जानें Target Price और Stop Loss
Stocks To Buy Today: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीन स्टॉक्स को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं। आर्टिकल में इन शेयर के टारगेट प्राइस और स्टॉपलॉस के बारे में जानते हैं।

Stocks To Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में निवेशक कन्फ्यूज हैं कि उन्हें मुनाफा कमाने के लिए कौन-से शेयर को खरीदना चाहिए। हाल ही में मार्केट एक्सपर्ट में तीन स्टॉक में तेजी आने की उम्मीद जताई है। हम आपको नीचे बताएंगे कि वह तीन शेयर कौन-से हैं।
Cholamandalam Investment
रेटिंग: Buy
शेयर प्राइस टारगेट: ₹715
स्टॉप-लॉस: ₹ 608
चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट ने फाइनेंशियल सेक्टर में मजबूती दिखाई है। कंपनी के स्टॉक कंसोलिडेशन रेंज की नेकलाइन के पास मजबूत हैं। स्टॉक प्राइस एक्शन भी आगे तेजी आने के संकेत दे रहे हैं। ऐसे में यह शेयर खरीदने का सही समय है। 10.30 बजे के करीब चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट के शेयर (Cholamandalam Investment Share) 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 1,376.00 रुपये प्रति शेयर पर आ गए।
UPL Limited
रेटिंग: Buy
शेयर प्राइस टारगेट: ₹715
स्टॉप-लॉस: ₹608
यूपीएल अपवर्ड ट्रेजेक्टरी में एंट्री करने वाला है। स्टॉक में आगे कोई करेक्शन नहीं देखा जा रहा है। स्टॉक ट्रेंड काफी मजबूत दिख रहा है। वर्तमान में शेयर में तेजी के साथ नए ऑल टाइम हाई के पास पहुंचने का संकेत दे रहा है। खबर लिखते वक्त कंपनी के स्टॉक 0.22 फीसदी टूटकर 648.65 रुपये प्रति इक्विटी पर आ गया।
Hindustan Unilever Limited
रेटिंग: Buy
शेयर प्राइस टारगेट: ₹2150
स्टॉप-लॉस: ₹2300
FMCG Sector में यह स्टॉक काफी समय से कमजोर बना हुआ है। हालांकि, उम्मीद है कि एक ब्रेकआउट के बाद स्टॉक में तेजी वापस आएगी। मौजूदा समय में निवेशक शॉर्ट टर्म के लिए इसमें इन्वेस्ट कर सकते हैं। आज कंपनी के शेयर आधे फीसदी की गिरावट के साथ 2,237.60 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे हैं।
शेयर बाजार का हाल
गुरुवार के कारोबारी सत्र में दोनों स्टॉक एक्सचेंज लाल निशान पर ही खुले हैं। 10.30 बजे सेंसेक्स 259.87 अंक गिरकर 75,679.31 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 54.25 अंक की गिरावट के साथ 22,878.65 अंक पर आ गया।