सस्ते दाम पर मिल रहे हैं ये दो तगड़े स्टॉक! Angel One के ओशो कृष्णन बुलिश - आपके पोर्टफोलियो में है?
बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों की नजर अब ऐसे शेयरों पर है, जिनमें गिरावट के बाद दोबारा तेजी की गुंजाइश दिख रही है। Angel One के ओशो कृष्णन ने ऐसे दो शेयरों के बारे में बतया है। जानिए डिटेल

अगर आप भी किसी ऐसे स्टॉक्स की तलाश में है जो अच्छा हो और सस्ता भी मिल रहा हो तो यह खबर आपके लिए है। बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए Angel One के ओशो कृष्णन ने HDFC Bank और TVS Motor को पिक किया है। उन्होंने बताया कि इन शेयरों में मौजूदा स्तरों पर धीरे-धीरे खरीदारी की जा सकती है।
HDFC Bank क्यों पसंद आया?
एक्सपर्ट ने HDFC Bank को पोर्टफोलियो में रखने लायक शेयर बताया है। उनका कहना है कि “हर निवेशक के पोर्टफोलियो में HDFC Bank होना चाहिए” और अगले एक से दो तिमाहियों में बैंक अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।
बाजार में कमजोर सेंटीमेंट और बढ़ी हुई वोलैटिलिटी के बीच ओशो कृष्णन का फोकस बड़े और मजबूत बैंकिंग शेयरों पर है। उनका मानना है कि HDFC Bank में आई मौजूदा गिरावट को किसी बड़ी संरचनात्मक कमजोरी के बजाय एक करेक्शन के तौर पर देखा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि आने वाली तिमाहियों में HDFC Bank बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। हालांकि, कमजोर बाजार को देखते हुए उन्होंने निवेशकों को सलाह दी कि सिर्फ शेयर के गिरने के कारण जल्दबाजी में खरीदारी करने से बचें और सही स्तरों का इंतजार करें।
TVS Motor में भी खरीदारी का मौका
ऑटो सेक्टर में ओशो कृष्णन ने TVS Motor को अपनी दूसरी पसंद बताया। उनके मुताबिक, मौजूदा स्तरों पर TVS Motor को खरीदारी के लिए अच्छा ऑप्शन माना जा सकता है। निवेशक शेयर में निचले स्तरों पर धीरे-धीरे खरीदारी बढ़ा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि TVS Motor में पहले से ही बहुत मजबूत मोमेंटम देखने को मिल रहा है। आने वाले समय में शेयर 4,700-4,800 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है।
गिरते बाजार में क्या है रणनीति?
ओशो कृष्णन के मुताबिक, मौजूदा कमजोरी के बीच निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने मजबूत कंपनियों में फेज दर फेज तरीके से खरीदारी करने पर जोर दिया है। HDFC Bank और TVS Motor पर उनकी राय भी इसी रणनीति के तहत आती है, जहां बाजार की अस्थिरता के बीच चुनिंदा शेयरों पर फोकस करने की बात कही गई है।