पावर और यूटिलिटी सेक्टर में Axis Direct को पसंद हैं ये 3 शेयर! मोटी कमाई के लिए नोट कर लें टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज ने कहा कि तीनों कंपनियों में तेज क्षमता बढ़ोतरी, मजबूत ऑर्डर बुक और ऑपरेशनल ग्रोथ दिखाई दे रही जिससे इनमें तेजी आने की संभावना है।

Stocks to BUY: अगर आप पावर और यूटिलिटी सेक्टर में किसी ऐसे शेयर की तलाश कर रहे हैं जहां आपको मोटा मुनाफा हो सके तो आपके लिए यह खबर काम की है।
आज ब्रोकरेज फर्म Axis Direct ने पावर और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी रिपोर्ट जारी करते हुए ऐसे 3 शेयरों को पिक किया है। ब्रोकरेज ने NTPC, JSW Energy और Skipper Ltd को इस स्पेस की टॉप कॉन्विक्शन आइडियाज बताया है।
ब्रोकरेज ने कहा कि तीनों कंपनियों में तेज क्षमता बढ़ोतरी, मजबूत ऑर्डर बुक और ऑपरेशनल ग्रोथ दिखाई दे रही जिससे इनमें तेजी आने की संभावना है।
NTPC: BUY | टारगेट प्राइस ₹400
ब्रोकरेज ने कहा कि एनटीपीसी लगातार देश की सबसे बड़ी पावर जेनरेटर कंपनी के रूप में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। Q2 FY26 में NTPC ग्रुप की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 1,247 MW बढ़कर 83,893 MW पहुंच गई।
इस बढ़ोतरी में 684 MW सोलर, 250 MW पंप्ड स्टोरेज, 220 MW थर्मल और 93 MW विंड का योगदान रहा। तांडा प्लांट के 440 MW डीकमीशनिंग के बाद समायोजित थर्मल एडिशन 220 MW दर्ज हुआ। कंपनी ने इस तिमाही में खुर्जा प्लांट पर 660 MW भी शुरू किया।
NTPC के पास अभी 33 GW अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट हैं जिसमें- 17 GW थर्मल, 14 GW रिन्यूएबल और 2 GW हाइड्रो प्रोजेक्ट हैं। कंपनी FY26 में 9,844 MW, FY27 में 9,600 MW और FY28 में 10,564 MW जोड़ने की योजना पर काम कर रही है। लंबी का लक्ष्य लंबी अवधि में यानी 2032 तक 149 GW और 2037 तक 244 GW क्षमता हासिल करने का है।
JSW Energy: BUY | टारगेट प्राइस ₹705
JSW Energy की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी Q2 FY26 में 3% बढ़कर 13.2 GW हो गई, जिसमें 240 MW हाइड्रो (कुठेर), 148 MW विंड और 56 MW सोलर शामिल रहे। कंपनी का लक्ष्य FY26 के अंत तक क्षमता को 15 GW से ऊपर ले जाना और 2030 तक इसे 30.5 GW तक पहुंचाना है। अंडर-कंस्ट्रक्शन 12.5 GW में से लगभग 10.9 GW रिन्यूएबल है और सभी लंबे PPAs द्वारा सुरक्षित हैं।
JSW Energy की नेट जनरेशन 52% YoY बढ़कर 14.9 BU हो गई। कंपनी का कहना है कि सोलर इंस्टॉलेशन बढ़ने से ग्रिड कर्टेलमेंट बढ़ा है, लेकिन इसके PPAs में नेटवर्क एक्सेस प्रावधान होने से ऑपरेशंस पर असर नहीं पड़ा।
Skipper Ltd: BUY | टारगेट प्राइस ₹580
Skipper ने Q2 FY26 में ₹1,243 करोड़ के ऑर्डर हासिल किए, जिनमें PGCIL और कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले बड़े ऑर्डर शामिल हैं। कंपनी की ऑर्डर बुक अब तक के उच्चतम स्तर ₹8,820 करोड़ पर पहुंच गई है जिसमें- 76% घरेलू T&D, 13% नॉन-T&D और 11% एक्सपोर्ट्स शामिल है।
Skipper की बिड पाइपलाइन ₹30,000 करोड़ से ज्यादा है और मैनेजमेंट को FY26 के अंत तक ऑर्डर बुक ₹9,000-10,000 करोड़ पहुंचने की उम्मीद है।