पैसा छापने की मशीन बन सकते हैं ये 4 धाकड़ शेयर! ब्रोकरेज ने जताया भरोसा - 24% अपसाइड की उम्मीद

बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच कुछ चुनिंदा शेयरों पर ब्रोकरेज ने भरोसा जताया है। टेक्निकल और फंडामेंटल संकेत इन स्टॉक्स में संभावित तेजी की ओर इशारा कर रहे हैं। क्या ये मौके आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं? जानिए किन शेयरों में छिपा है कमाई का मौका।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Stocks to Buy: ग्लोबल और घरेलू संकेत कमजोर रहने से बाजार में उतार-चढ़ाव काफी बढ़ा है। ऐसे माहौल में ब्रोकरेज फर्म, एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज (SMC Global Securities) ने शॉर्ट टर्म के लिए चार शेयर- Manappuram Finance Ltd, Delhivery Ltd, Elgi Equipments Ltd और Navin Fluorine International Ltd में खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक, पहले दो शेयर मजबूत टेक्निकल सेटअप दिखा रहे हैं, जबकि बाकी दो फंडामेंटल आधार पर मजबूत हैं।

Manappuram Finance Share Price Target

ब्रोकरेज ने इस शेयर पर कहा कि चार्ट में कंसोलिडेशन के बाद ट्रेंड मजबूत होता दिख रहा है। 250-270 रुपये के दायरे में मजबूत बेस बनने के बाद स्टॉक अब 300 रुपये के रेजिस्टेंस के करीब है। ब्रोकरेज का कहना है कि 300 के ऊपर क्लोजिंग मिलने पर खरीदारी की जा सकती है। एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज ने इस शेयर का टारगेट प्राइस 335-336 रुपये और स्टॉप लॉस 280 रुपये रखा है।

Elgi Equipments Share Price Target

ब्रोकरेज ने कहा कि Elgi Equipments एयर कंप्रेसर सेगमेंट में ग्लोबल प्लेयर है। कंपनी अब टेक्नोलॉजी-ड्रिवन और आफ्टरमार्केट मॉडल की ओर बढ़ रही है, जिससे मार्जिन बेहतर होने की उम्मीद है। मैनेजमेंट का FY31 तक 750 मिलियन डॉलर रेवेन्यू और 18% EBITDA मार्जिन का लक्ष्य है। ब्रोकरेज ने 8-10 महीनों के लिए 684 रुपये का टारगेट दिया है, जो करीब 24% अपसाइड दिखाता है।

Delhivery Share Price Target

Delhivery के शेयर पर ब्रोकरेज ने कहा कि हालिया तेजी के बाद 450-480 रुपये के बीच एक रेंज बनाई है। यह पैटर्न सप्लाई एब्जॉर्प्शन और मजबूती का संकेत देता है। RSI भी बुलिश जोन में बना हुआ है। ब्रोकरेज ने कहा कि 475 रुपये के ऊपर ब्रेकआउट पर 525-530 रुपये का टारगेट मिल सकता। निवेशकों को ब्रोकरेज ने 445 रुपये का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है।

Navin Fluorine Share Price Target

केमिकल सेक्टर की कंपनी Navin Fluorine पर ब्रोकरेज ने कहा कि यह हाई-परफॉर्मेंस प्रोडक्ट्स, स्पेशियलिटी केमिकल्स और CDMO सर्विसेज में एक्टिव है। कंपनी सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और डेटा सेंटर जैसे उभरते सेक्टर पर फोकस बढ़ा रही है। मजबूत कैपेक्स और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स के चलते 8-10 महीनों में 7,751 रुपये का टारगेट दिया गया है, जो करीब 14% अपसाइड दिखाता है।

Read more!
Advertisement