Stocks to Buy: ब्रोकरेज Axis Direct ने चुने 3 शेयर, डबल डिजिट रिटर्न का मौका; जानें टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस

भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। इस बीच ब्रोकरेज ने कुछ शेयरों को चुना है जिनमें तेजी के संकेत नजर आ रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज Axis Direct ने शॉर्ट टर्म के लिए तीन शेयरों पर Buy की राय दी है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Stocks to Buy: भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। इस बीच घरेलू ब्रोकरेज फर्म Axis Direct ने शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट रिटर्न की संभावना वाले तीन Stocks चुने हैं। इनमें Mankind Pharma, Engineers India और Galaxy Surfactants शामिल हैं। ब्रोकरेज ने इन शेयरों में मजबूत चार्ट पैटर्न और तकनीकी संकेतों के आधार पर Buy की सलाह दी है।

Galaxy Surfactants Share Price Target

ब्रोकरेज ने कहा कि Galaxy Surfactants ने वीकली चार्ट पर बुलिश कैंडल बनाई है। Axis Direct के मुताबिक, शेयर ने ब्रेकआउट लेवल को दोबारा टेस्ट करने के बाद तेजी पकड़ी है और इस दौरान वॉल्यूम भी बढ़ा है। शेयर 20, 50, 100 और 200 दिन की SMA के ऊपर बना हुआ है और सभी प्रमुख मूविंग एवरेज ऊपर जा रहे हैं। ब्रोकरेज ने ₹2,670-2,750 का टारगेट और ₹2,080 का स्टॉप लॉस दिया है।

Mankind Pharma Share Price Target

ब्रोकरेज ने कहा कि Mankind Pharma के वीकली चार्ट पर Higher High-Higher Low का पैटर्न बना है। शेयर ₹1,900 से ₹2,638 की तेजी के 50% रिट्रेसमेंट लेवल से उछला है। बढ़ता वॉल्यूम तेजी में भागीदारी दिखा रहा है। शेयर सभी प्रमुख 20, 50, 100 और 200-day SMA के ऊपर है। Bollinger Bands और वीकली RSI भी ऊपर बढ़ रहे हैं। Axis Direct ने ₹2,695-2,760 का टारगेट और ₹2,365 का स्टॉप लॉस रखा है।

Engineers India Share Price Target

ब्रोकरेज ने कहा कि Engineers India ने वीकली चार्ट पर Rounding Bottom पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है। ब्रेकआउट के साथ वॉल्यूम भी बढ़ा है। शेयर वीकली और मंथली Bollinger Bands की ऊपरी सीमा के पास कारोबार कर रहा है। 20, 50, 100 और 200-day SMA के ऊपर स्थिति और बढ़ता RSI मजबूत तेजी के संकेत दे रहे हैं। ब्रोकरेज ने ₹335-345 का टारगेट और ₹275 का स्टॉप लॉस दिया है।

Read more!
Advertisement