Share Market Today: बाजार में आ रही रौनक, एक्सपर्ट ने दी इन शेयर को खरीदने की सलाह

शेयर बाजार में धीरे-धीरे तेजी देखने को मिली है। आज स्टॉक एक्सचेंज (BSE-NSE) हल्की बढ़त के साथ कारोबार रहा है। स्टॉक मार्केट में आई हल्की तेजी के बाद निवेशकों के मन में सवाल है कि अब उन्हें कौन-से शेयर खरीदने चाहिए। इस सवाल का जवाब ब्रोकरेज फर्म Emkay Global फाइनेंशियल सर्विसेज ने दिया।

Advertisement
Stock to buy: ICICI Securities likes Larsen & Toubro (L&T), BHEL, Tata Power Company Ltd, NTPC Ltd, JSW Steel Ltd, JSPL, Ambuja Cements Ltd, GAIL Ltd, HPCL, Navin Fluorine an Solar Industries.
Stock to buy: ICICI Securities likes Larsen & Toubro (L&T), BHEL, Tata Power Company Ltd, NTPC Ltd, JSW Steel Ltd, JSPL, Ambuja Cements Ltd, GAIL Ltd, HPCL, Navin Fluorine an Solar Industries.

By BT बाज़ार डेस्क:

BSE-NSE Today: शेयर बाजार में धीरे-धीरे तेजी देखने को मिली है। आज स्टॉक एक्सचेंज (BSE-NSE) हल्की बढ़त के साथ कारोबार रहा है। 11.10 बजे सेंसेक्स 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 76,658.23 अंक और निफ्टी 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,266.90 अंक पर आ गया। बाजार में आई रौनक से कई निवेशकों को राहत मिली है। 

स्टॉक मार्केट में आई हल्की तेजी के बाद निवेशकों के मन में सवाल है कि अब उन्हें कौन-से शेयर खरीदने चाहिए। इस सवाल का जवाब ब्रोकरेज फर्म Emkay Global फाइनेंशियल सर्विसेज ने दिया। ब्रोकरेज फर्म ने निवेशकों को 9 शेयर खरीदने की सलाह दी है।  

इन शेयरों में कर सकते हैं निवेश 

ब्रोकरेज फर्म Emkay Global के अनुसार निवेशक लार्ज कैप में जोमैटो (Zomato), ल्यूपिन और टाटा मोटर्स के शेयर खरीद सकते हैं। वहीं मिडकैप में इंडसइंड बैंक, एस्कॉर्ट्स और वन97 कम्युनिकेशंस के स्टॉक को खरीदा जा सकता है। इसी तरह स्मॉलकैप में स्टोवक्राफ्ट, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर और क्वेस कॉर्प को खरीद सकते हैं। ये सभी शेयर इस साल अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं। 

फर्म का मानना है कि ये वह शेयर है जिनका वैल्यूएशन अभी सही समय पर आ गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)ने हाल ही में 60 हजार करोड़ रुपये का लिक्विडिटी डाला है। यह निवेश केंद्र बैंक के मजबूत इरादे को दर्शाता है। हालांकि यह अभी केवल मौजूदा कमी का 20 फीसदी हिस्सा है। 

लिक्विडिटी समस्या पर फोकस RBI

भारतीय रिजर्व बैंक का फोकस लिक्विडिटी पर है। इसके लिए आरबीआई ने 27 जनवरी को 60,000 करोड़ रुपये की तीन किस्त के लिए भारत सरकार की इक्विटीज की OMO ऑक्‍शन की घोषणा कर दी। यह ऑक्शन  30 जनवरी, 13 फरवरी और 20 फरवरी को आयोजित होगी। फर्म के अनुसार केंद्र बैंक के इस फैसले से शॉर्ट एंड पर मजबूत रैली देखी जा सकती है। यह आरबीआई द्वारा लिक्विडिटी की समस्‍या दूर करना का बड़ा कदम है।

ने 27 जनवरी को तीन किस्‍त में 60,000 करोड़ रुपये की राशि के लिए भारत सरकार की इक्विटीज की OMO ऑक्‍शन का ऐलान किया. यह 30 जनवरी, 13 फरवरी और 20 फरवरी को आयोजित की जाएगी. एमके ग्लोबल फाइनेंशियल ने कहा कि आरबीआई के इस फैसले से हम शॉर्ट एंड पर एक मजबूत रैली देखते हैं, क्‍योंकि RBI लिक्विडिटी की समस्‍या दूर करने के लिए बड़ा कदम 

निराशाजनक रहे तिमाही नतीजे

 ब्रोकरेज फर्म के अनुसार तीसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से अच्छे नहीं है। ऐसे में अब अर्निंग गिरावट पर ब्रेक लगाया जा सकता है। इस गिरावट के बीच मिडकैप और स्मॉलकैप प्राइस टू अर्निंग (पी/ई) हाई पर बनी हुई है। वर्तमान में यह टॉप यानी 17.8 फीसदी और 17.2 प्रतिशत से बढ़कर 37.3x और 29.8x हो गया। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Read more!
Advertisement