BEL Share Price: सरकारी कंपनी के शेयरों में दिखा भारी वॉल्यूम, लगातार टूट रहा है स्टॉक प्राइस
BEL Share Price: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में लगातार बिकवाली देखने को मिला है। पिछले दो सेशन से कंपनी के शेयर टूट कर ट्रेड कर रहे हैं। आज भी शेयर 4 फीसदी से ज्यादा गिर गए हैं। आर्टिकल में जानते हैं कि शेयरों में बिकवाली क्यों हो रही है।

सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) के शेयर में बड़ी बिकवाली हो रही है। पिछले ट्रेडिंग सेशन में कंपनी के स्टॉक करीब 4 फीसदी गिर गए थे। आज भी शेयरों में बिकवाली जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की वेबसाइट के अनुसार भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में भारी वॉल्यूम देखने को मिला है। 1 बजे के करीब BEL Share 143.07 लाख शेयरों में ट्रेडिंग हुआ है।
स्टॉक मार्केट में आज हल्की बढ़त देखने को मिला है। 1 बजे बीएसई 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 75,900.68 अंक पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, निफ्टी 0.02 की तेजी के साथ 23,029.95 अंक पर कारोबार कर रहा है। खबर लिखते वक्त बीएसई पर BEL के शेयर 3.96 फीसदी की गिरावट के साथ 267.85 अंक पर ट्रेड कर रहा है।
क्या है ब्रोकरेज की राय (BEL Share Price Target)
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने निवेशकों को शेयर खरीदने (BUY) की सलाह दी है। इसके अलावा टारगेट प्राइस को 360 रुपये किया है।
शेयर का प्रदर्शन (BEL Stock Performance)
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कंपनी शेयर में 52 वीक हाई 40.50 रुपये और 52 वीक लो 171.75 रुपये है। कंपनी के शेयर ने पिछले 5 दिनों में 2 फीसदी से अधिक गिरावट आई। वहीं, एक महीने में शेयर में 4 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, एक साल में कंपनी के शेयर ने 50.35 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया। पांच सालों में कंपनी के शेयर ने 728.57 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।