Stock To Watch: आज Mazagon Dock, Exide Ind, Adani जैसे स्टॉक पर दिखेगा असर!

सोमवार यानि 16 सितंबर को Mazagon Dock Shipbuilders, Exide Industries, Adani Group समेत कई शेयरों में बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है।

Advertisement
आज Mazagon Dock, Exide Ind, Adani जैसे स्टॉक पर दिखेगा असर!
आज Mazagon Dock, Exide Ind, Adani जैसे स्टॉक पर दिखेगा असर!

By Harsh Verma:

सोमवार यानि 16 सितंबर को Mazagon Dock Shipbuilders, Exide Industries, Adani Group समेत कई शेयरों में बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है। 

Mazagon Dock Shipbuilders Limited 

कंपनी डिविडेंड और AGM को लेकर चर्चा में है। Mazagon Dock Shipbuilders Limited ने वित्त वर्ष 2024 के लिए ₹12.11 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड और इसकी एनुअल जनरल मीटिंग के लिए रिकॉर्ड तारीख 19 सितंबर 2024 की घोषणा की है।

Exide Industries

कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी एक्साइड एनर्जी सॉल्यूशंस (EESL) में 100 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इस निवेश के साथ, एक्साइड एनर्जी सॉल्यूशंस में कंपनी द्वारा किया गया कुल निवेश 2,752.24 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इस अधिग्रहण के बाद EESL में कंपनी की शेयरहोल्डिंग प्रतिशत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. शुक्रवार को Exide Industries का शेयर 1.18 फीसदी की तेजी के साथ 485.50 रुपये पर बंद हुआ।

Adani Group

अडानी ग्रुप की दो कंपनियां Adani Green और Adani Power ने महाराष्ट्र DISCOM से 25 साल के लिए बहुत बड़ा ऑर्डर हासिल किया है। इसका असर सोमवार को स्टॉक पर देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि अडानी ग्रुप ने इस बोली में JSW Energy और Torrent Power को पीछे छोड़ दिया है। अदाणी ग्रुप की दोनों कंपनियों को महाराष्ट्र डिस्कॉम लॉन्ग टर्म के लिए 6,600 मेगावाट बंडल्ड रिन्यूएबल एंड थर्मल पावर सप्लाई की बोली जीत ली है। 

Thermax Ltd 

भारत की मल्टीनेशनल इंजीनियरिंग कंपनी Thermax Ltd ने बड़ी जानकारी दी है। आपको बता दें कि क्लीन एयर और एनर्जी के बिजनेस से जुड़ी हुई है। कंपनी ने बताया है कि उसे अफ्रीकी देश बोत्सवाना से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को क्लाइंट से ऐसा ऑर्डर दोबारा मिला है। Thermax Ltd इस प्रोजेक्ट के तहत बोत्सवाना में 600 मेगावॉट का ग्रीनफील्ड एनर्जी प्रोजेक्ट स्थापित करेगा। ये ऑर्डर 516 करोड़ रुपये का है। इस खबर का असर सोमवार को स्टॉक पर देखने को मिल सकता है।

Max Healthcare Institute

कंपनी ने जानकारी दी है कि वो Lakshdeep ग्रुप के साथ रणनीतिक साझेदारी करने जा रहा है। ये डील Jaypee Healthcare में अधिग्रहण के जरिए कंट्रोलिंग हिस्सेदारी के लिए हो रही है। आपको बता दें कि Jaypee Healthcare Ltd  कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी रिवैल्यूएशन प्रक्रिया से गुजर रही है। जेपी हेल्थकेयर के उत्तर प्रदेश के नोएडा, बुलंदशहर, अनुपशहर में अस्पताल है। सहमति के तहत Max Healthcare, Jaypee Healthcare के वित्तीय लेनदारों के स्वीकार किए गए दावों के भुगतान के लिए कर्ज की व्यवस्था करेगा और कंपनी में 64% हिस्सेदारी हासिल करने का प्रस्ताव करेगा साथ ही बाकि हिस्सेदारी के लिए कॉल और पुट ऑप्शन प्रदान करेगा।

Zee Entertainment

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने ज़ी एंटरटेनमेंट और Sony Pictures Network India के मर्जर को मंजूरी देने वाले अपने आदेश को वापस लेने की अनुमति दे दी है और इस संबंध में पारित अपने पहले के आदेश को वापस ले लिया है।

Read more!
Advertisement