Stock To Buy: कम समय में कमाना है मुनाफा तो खरीदें ये शेयर, Mehta Equities ने दी सलाह
अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको आर्टिकल में उन शेयर के बारे में बताएंगे जिसे आप शॉर्ट टर्म के लिए खरीद सकते हैं। इन स्टॉक्स को खरीदने की सलाह Mehta Equities ने दी है।

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने हल्की तेजी के साथ शुरुआत की। निवेशक अब भी युक्रेन-रूस युद्धविराम (Ukraine-Russia ceasefire) से जुड़ी खबरों पर नजर रखे हुए हैं और साथ ही अंतरराष्ट्रीय संकेतों का इंतजार कर रहे हैं।
आज सुबह निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty 50 index) 14.40 अंक चढ़कर 24,891.35 पर खुला, जो 0.06% की बढ़त है। वहीं, बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 45.36 अंक ऊपर जाकर 81,319.11 पर खुला है।
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर युक्रेन-रूस शांति वार्ता में कोई ठोस नतीजा आता है तो भारतीय बाजार पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा।
शॉर्ट टर्म के लिए ये 3 स्टॉक्स खरीदें
मार्केट एनालिस्ट Riyank Arora ने शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर सुझाए हैं। ये शेयर NSDL, Gabriel India और BSE Ltd है।
NSDL
NSDL अपने VWAP सपोर्ट के पास टिककर रिकवरी के संकेत दे रहा है। बढ़ते वॉल्यूम यह दिखाते हैं कि खरीदारी का मूड बन रहा है। अगर स्टॉक 1,175 के सपोर्ट से ऊपर रहता है तो यह आसानी से ₹1,300 और ₹1,400 तक जा सकता है। ट्रेडर्स को ध्यान रखना होगा कि ₹1,150 का स्टॉपलॉस सख्ती से बनाए रखें।
Gabriel India
Gabriel India अपने कंसॉलिडेशन फेज से बाहर निकल चुका है और अब तेजी के साथ ऊपर जा रहा है। स्ट्रॉन्ग वॉल्यूम और पॉजिटिव सेंटिमेंट इसे और ऊपर ले जा सकते हैं। अगर स्टॉक ₹1,075 से नीचे बंद होता है तो ट्रेंड टूट सकता है, लेकिन इसके ऊपर रहा तो टारगेट ₹1,250 और ₹1,300 देखे जा सकते हैं।
BSE Ltd
BSE Ltd ने एक अहम रेजिस्टेंस को तोड़ते हुए ब्रेकआउट दिया है। टेक्निकल चार्ट्स बताते हैं कि इसमें अब भी स्ट्रेंथ बनी हुई है। इसका अगला टारगेट ₹2,700 है, जबकि सपोर्ट ₹2,400 पर है। जब तक यह सपोर्ट नहीं टूटता, स्टॉक में तेजी जारी रह सकती है।