Stock to BUY: इस हॉस्पिटल स्टॉक पर ब्रोकरेज Emkay Global बुलिश! 37% अपसाइड की उम्मीद - चेक करें टारगेट
आज दोपहर 3:07 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 8.13% या 20.75 रुपये चढ़कर 276 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 8.01% या 20.45 रुपये की तेजी के साथ 275.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Stock to BUY: शुक्रवार को शेयर बाजार में रही गिरावट के बीच ब्रोकरेज फर्म Emkay Global ने हॉस्पिटल सेक्टर की कंपनी, पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड (Park Medi World Ltd) पर अपनी कवरेज शुरू करते हुए BUY कॉल दिया है और 37.3% अपसाइड की उम्मीद जताई है।
आज दोपहर 3:07 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 8.13% या 20.75 रुपये चढ़कर 276 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 8.01% या 20.45 रुपये की तेजी के साथ 275.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
Park Medi World Share Price Target
ब्रोकरेज फर्म ने Park Medi World पर कवरेज शुरू करते हुए स्टॉक को ‘BUY’ रेटिंग दी है और मार्च 2027 के लिए ₹350 का टारगेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 37% की संभावित बढ़त दर्शाता है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी की मजबूत बैलेंस शीट, लगभग ₹200 करोड़ की नेट कैश स्थिति, बेहतर कैश फ्लो और वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट के दम पर कंपनी के शेयर में आगे और तेजी की संभावना जताई गई है।
ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का अलग बिजनेस मॉडल और कम लागत वाली संचालन रणनीति इसे किफायती कीमत पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में मदद करती है। इसी वजह से कंपनी बड़े पैमाने पर मरीजों को आकर्षित कर पाती है और अपने अस्पतालों की क्षमता का बेहतर उपयोग कर मुनाफा बढ़ाती है।
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कंपनी उत्तर भारत में बेड क्षमता के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन बन चुकी है और मैनेजमेंट की सबसे बड़ी ताकत अधिग्रहित अस्पतालों, खासकर घाटे में चल रही कंपनियों, को सफलतापूर्वक रिवाइव करना है।
ब्रोकरेज फर्म Emkay Global ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2026 में ऐसी अधिग्रहित इकाइयों का EBITDA में लगभग 62% योगदान रहा। कंपनी के पास करीब 2,200 नए बेड जोड़ने की योजना है, जो FY26 की कुल क्षमता का लगभग 60% है। साथ ही उत्तर प्रदेश जैसे उच्च मांग वाले बाजारों में विस्तार की रणनीति पर काम चल रहा है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY26 से FY29 के बीच कंपनी की आय में 24% और EBITDA में 23% की एनुअल ग्रोथ हो सकती है।