Budget वाले दिन खुला Stock Market, खुलते ही इन शेयरों पर लग गया अपर सर्किट

BSE-NSE Update: आज बजट के कारण शेयर बाजार खुला है। बाजार के दोनों सूचकांक तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। तेजी भरे कारोबार के बीच कई शेयरों में अपर सर्किट भी लगा है। इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं।

Advertisement
₹11 से ₹144 पर आया स्टॉक! अच्छे रिजल्ट्स से Upper Circuit, FIIs की बड़ी होल्डिंग
₹11 से ₹144 पर आया स्टॉक! अच्छे रिजल्ट्स से Upper Circuit, FIIs की बड़ी होल्डिंग

By BT बाज़ार डेस्क:

संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) बजट 2025 (Budget 2025) पेश कर रही है। वह आगामी  साल में होने वाले खर्चों आदि की जानकारी दे रही है। आज यूनियन बजट (Union Budget 2025) के कारण शेयर बाजार (Stock Market) भी खुला है। वैसै हर शनिवार को शेयर बाजार बंद रहता है। आपको बता दें कि शेयर बाजार के दोनों सूचकांक आज तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस तेजी भरे कारोबार के बीच कई शेयरों में अपर सर्किट भी लगा है। 

11 बजे सेंसेक्स 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 77,636.54 अंक पर आ गया। निफ्टी भी 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,561.25 अंक पर पहुंच गया।  

इन शेयरों पर लगा अपर सर्किट

  • KPI Green Energy Ltd के शेयर पर अपर सर्किट लगा है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 367.30 पर बंद हुए थे। आज कंपनी के स्टॉक 362.70 रुपये पर ओपन हुए और बाद में शेयर 385.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर अपर सर्किट लग गया। 
  • Suzlon Energy Ltd के शेयर में आज लगातार तीसरे दिन भी अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयर 60.76 रुपये प्रति शेयर पर आ गया है। 

आपको बता दें कि किसी शेयर को जब निवेशक खरीदना चाहते हैं तब अपर सर्किट लगता है।

इन शेयरों में भी आ सकती है तेजी

संसद में वित्त मंत्री बजट पेश कर रही है। माना जा रहा है कि इस बजट में सरकार ग्रीन एनर्जी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई फैसले ले सकती है। ग्रीन एनर्जी से जुड़े बड़े एलान होते हैं तो अडानी ग्रीन, टाटा पावर, एसजेवीएन, रिन्यू पावर, सोलर इंडस्ट्रीज, और सुजलॉन एनर्जी जैसी कंपनियों के शेयर में शानदार तेजी आ सकती है। अभी इन कंपनियों के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
 

Read more!
Advertisement