Stock Market Holiday: साफ और सीधी बात - 10 अप्रैल 2025 को BSE, NSE रहेगा बंद; ये है कारण

10 अप्रैल 2025 को शेयर बाजार बंद रहेगा। BSE और NSE पर किसी भी प्रकार की कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। जानिए क्या है कारण?

Advertisement

By Gaurav Kumar:

BSE, NSE Trading Holidays: अगर आप भी शेयर में निवेश या ट्रेड करते हैं तो आपको गुरुवार को आराम करना है क्योंकि 10 अप्रैल 2025 को शेयर बाजार बंद रहेगा। BSE और NSE पर किसी भी प्रकार की कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। 

10 अप्रैल को बाजार क्यों है बंद?

BSE और NSE के आधिकारिक हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक 10 अप्रैल को महावीर जयंती के कारण इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट बंद रहेगा। इसके अलावा करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट भी गुरुवार को बंद रहेगा। 

महावीर जयंती के बारे में 

महावीर जयंती, जैन समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। महावीर जयंती को जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इसे महावीर जन्म कल्याणक के नाम से भी जाना जाता है। 

10 अप्रैल के बाद इस महीने और 2 दिन बाजार रहेगा बंद

10 अप्रैल के बाद शेयर बाजार की अगली छुट्टी 14 अप्रैल और 18 अप्रैल को है। 14 अप्रैल को बाजार अम्बेडकर जयंती और 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण बंद रहेगा। 

साल 2025 में और कब-कब शेयर बाजार रहेगा बंद?

  • 01 मई, 2025 गुरुवार को शेयर बाजार महाराष्ट्र दिवस के कारण बंद रहेगा।
     
  • 15 अगस्त, 2025 शुक्रवार को शेयर बाजार स्वतंत्रता दिवस के कारण बंद रहेगा।
     
  • 27 अगस्त, 2025 बुधवार को शेयर बाजार गणेश चतुर्थी के कारण बंद रहेगा।
     
  • 02 अक्टूबर, 2025 गुरुवार को शेयर बाजार  महात्मा गांधी जयंती /दशहरा के कारण बंद रहेगा।
     
  • 21 अक्टूबर, 2025 मंगलवार को शेयर बाजार दिवाली लक्ष्मी पूजन के कारण बंद रहेगा। हालांकि इस दिन मुहूर्त ट्रेडिंग होगी जिसके कारण सिर्फ 1 घंटे के लिए बाजार खुलेगा। मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग BSE, NSE द्वारा बाद में बताया जाएगा।
     
  • 22 अक्टूबर, 2025 बुधवार को शेयर बाजार दिवाली बलिप्रतिपदा के कारण बंद रहेगा।
     
  • 05 नवंबर, 2025 बुधवार को शेयर बाजार प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव के कारण बंद रहेगा।
     
  •  25 दिसंबर, 2025 गुरुवार को शेयर बाजार क्रिसमस के कारण बंद रहेगा।

Read more!
Advertisement