त्राहिमाम! इन 4 कारणों की वजह से धड़ाम हुआ सेंसेक्स और निफ्टी - निवेशकों के डूबे ₹3.05 लाख करोड़

इस गिरावट से करीब निवेशकों के करीब 3.05 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। चलिए जानते हैं आखिर आज शेयर बाजार में क्यों हुई इतनी बड़ी गिरावट

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Stock Market Today: शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 11:19 बजे तक सेंसेक्स 1.02% या 857.33 अंक गिरकर 82,817.59 अंक पर ट्रेड कर रहा था और निफ्टी 1.07% या 277.05 अंक टूटकर 25,530.15 अंक पर कारोबार कर रहा था।

इस गिरावट से करीब निवेशकों के करीब 3.05 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। चलिए जानते हैं आखिर आज शेयर बाजार में क्यों हुई इतनी बड़ी गिरावट

1. आईटी शेयरों में तेज बिकवाली

गिरावट की अगुवाई आईटी सेक्टर ने की। इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएलटेक और विप्रो जैसे दिग्गज शेयर 4-6% तक टूटे। निफ्टी आईटी इंडेक्स शुक्रवार को 4% से ज्यादा गिरा और दो दिन में करीब 10% फिसल चुका है।

अमेरिका की एआई स्टार्टअप कंपनी एंथ्रोपिक ने कॉरपोरेट लीगल टीमों के लिए नया टूल लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह प्लेटफॉर्म कॉन्ट्रैक्ट रिव्यू, एनडीए प्रोसेसिंग और कंप्लायंस वर्कफ्लो जैसे काम ऑटोमेट कर सकता है। इससे पारंपरिक आईटी सेवाओं की मांग पर असर पड़ने की आशंका बढ़ी है।

2. वैश्विक बाजारों से नकारात्मक संकेत

अमेरिका में गुरुवार को वॉल स्ट्रीट तेज गिरावट के साथ बंद हुआ। नैस्डैक करीब 2% टूटा, जबकि डाउ जोन्स और एसएंडपी 500 भी दबाव में रहे। निवेशक एआई के असर और जनवरी की महंगाई रिपोर्ट से पहले सतर्क दिखे। एशियाई बाजारों में भी शुक्रवार को कमजोरी रही।

3. डॉलर मजबूत, रुपया कमजोर

अमेरिकी डॉलर लगातार तीसरे दिन मजबूत होकर 96.93 पर पहुंच गया। वहीं रुपया 0.1% गिरकर 90.67 प्रति डॉलर पर खुला। मजबूत डॉलर से उभरते बाजारों से विदेशी फंड निकलने का खतरा बढ़ता है।

4. भू-राजनीतिक तनाव का असर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने भी निवेशकों को सतर्क रखा। अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी से बाजार की धारणा कमजोर बनी हुई है।

Read more!
Advertisement