एक अपडेट और आज 3% उछला ये हॉस्पिटल स्टॉक, 2026 में अब तक दे चुका है 100% का रिटर्न
कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी है जिसके बाद शेयर में यह उछला है। सुबह 10:48 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 3.21% या 9.30 रुपये की तेजी के साथ 299 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर शेयर 3.02% या 8.75 रुपये टूटकर 298.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Stock in Focus: मंगलवार को शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच हॉस्पिटल सेक्टर की कंपनी, पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड (Park Medi World Ltd) का शेयर 3 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर ट्रेड कर रहा है।
कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी है जिसके बाद शेयर में यह उछला है। सुबह 10:48 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 3.21% या 9.30 रुपये की तेजी के साथ 299 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर शेयर 3.02% या 8.75 रुपये टूटकर 298.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। BSE Analytics के मुताबिक YTD आधार पर यानी 2026 में अब तक शेयर 100 प्रतिशत चढ़ा है।
कंपनी ने दी ये जानकारी
कंपनी ने आज अपने फाइलिंग में बताया कि पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली (Wholly Owned) सहायक कंपनी उमकल हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड ने गुरुग्राम के पालम विहार स्थित अपने 225 बेड वाले पार्क हॉस्पिटल का विस्तार करने का फैसला किया है।
इसके तहत अस्पताल में 100 नए बेड जोड़े जाएंगे। विस्तार के बाद यह अस्पताल 'पार्क हॉस्पिटल प्लेटिनम' के नाम से ऑपरेट होगा और इसकी शुरुआत नवंबर 2026 में होने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2025-26 में इस अस्पताल की औसत बेड ऑक्यूपेंसी करीब 86% रही और इसने लगभग 245 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया।
फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि नए विस्तार के बाद गुरुग्राम में पार्क ग्रुप की कुल बेड क्षमता बढ़कर 750 हो जाएगी। कंपनी का कहना है कि नए अस्पताल में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं पर खास जोर दिया जाएगा, ताकि गंभीर और जटिल बीमारियों के मरीजों को बेहतर इलाज और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अंकित गुप्ता ने कहा कि कंपनी नवंबर 2026 से पार्क हॉस्पिटल प्लेटिनम के नाम से 100 नए बेड के साथ अपने पालम विहार अस्पताल का विस्तार करेगी। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा मरीजों को बेहतर इलाज के साथ प्रीमियम अनुभव भी देगी।
इस विस्तार के बाद गुरुग्राम में पार्क ग्रुप की कुल बेड क्षमता बढ़कर 750 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करना है। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों, कर्मचारियों और मरीजों का भरोसा बनाए रखने के लिए उनका धन्यवाद भी किया।