आज से खुले इस IPO को लेकर जबरदस्त क्रेज! GMP पहुंचा 60 प्रतिशत के पार

साल 2025 की शुरुआत के साथ ही IPO बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। इस महीने में दूसरा IPO निवेशकों के बिडिंग के लिए खुल गया है। इस IPO को लेकर ग्रे मार्केट में आकर्षण देखा जा रहा है जो निवेशकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। 

Advertisement

By Harsh Verma:

साल 2025 की शुरुआत के साथ ही IPO बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। इस महीने में दूसरा IPO निवेशकों के बिडिंग के लिए खुल गया है। इस IPO को लेकर ग्रे मार्केट में आकर्षण देखा जा रहा है जो निवेशकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। 

 IPO से जुड़ी जरूरी जानकारियां

आईपीओ खुलने की तारीख: 06 जनवरी 2025

आईपीओ बंद होने की तारीख: 08 जनवरी 2025

आईपीओ प्राइस बैंड: ₹133 से ₹140 प्रति शेयर

आईपीओ साइज: लगभग ₹410.05 करोड़

फ्रेश इश्यू: लगभग ₹210.00 करोड़ का

ऑफर फॉर सेल: लगभग 1,42,89,367 इक्विटी शेयर्स

बिजनेस मॉडल
स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी लिमिटेड की स्थापना 2012 में हुई थी और यह कंपनी फार्मास्युटिकल और केमिकल इंडस्ट्री के लिए इंजीनियरिंग उपकरण बनाने में माहिर है। इस कंपनी की खास बात यह है कि यह अपने सभी प्रोसेस को खुद ही संभालती है, जिसमें डिज़ाइनिंग, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, असेंबलिंग और इंस्टॉलेशन शामिल हैं। इसका उद्देश्य फार्मा और केमिकल कंपनियों के लिए बेहतरीन ऑपरेटिंग प्रक्रियाएं तैयार करना है। कंपनी के ग्राहक पेंट, बायोटेक्नोलॉजी, फार्मास्युटिकल और फूड-बीवरेज इंडस्ट्री से जुड़े हैं। इसके प्रमोटर्स कंपनी की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ग्रे मार्केट
मौजूदा वक्त में Standard Glass Lining IPO का GMP ग्रे मार्केट में ₹90 का चल रहा है यानी यह IPO अपने अपर प्राइस बैंड ₹140 के 61% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। GMP यह संकेत देता है कि यदि निवेशकों को अलॉटमेंट की प्रक्रिया के जरिए से शेयर मिलते हैं, तो वे अपनी निवेश पर लगभग 61% रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि लगातार इसमें बदलाव होता रहता है।

वित्तीय सेहत
वित्त वर्ष 2024 में इसका रेवेन्यू ₹549.68 करोड़ रहा, जो 2023 के ₹500.08 करोड़ से अधिक है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 2024 में ₹60.01 करोड़ दर्ज किया गया, जबकि 2023 में यह ₹53.42 करोड़ था। कंपनी की EBITDA मार्जिन 18.36%, PAT मार्जिन 10.92%, और ROCE 25.49% रही, जो इसकी वित्तीय मजबूती को दर्शाती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Read more!
Advertisement