इस स्मॉल कैप स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश! BUY कॉल के साथ दिया ₹366 का टारगेट, शेयर में 4% से ज्यादा की तेजी

दोपहर 2 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 4.32% या 8.25 रुपये चढ़कर 199.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 4.13% या 7.87 रुपये चढ़कर 198.43 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Advertisement
AI Generate Image

By Gaurav Kumar:

सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, SPML Infra Limited पर ब्रोकरेज Arihant Capital ने बड़ा भरोसा जताया है। ब्रोकरेज ने आज अपने रिपोर्ट में इस शेयर पर BUY कॉल देते हुए 366 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। 

दोपहर 2 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 4.32% या 8.25 रुपये चढ़कर 199.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 4.13% या 7.87 रुपये चढ़कर 198.43 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

ब्रोकरेज की क्या है राय?

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि SPML Infra Limited भारत की पुरानी और अनुभवी वॉटर और एनवायरनमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर EPC कंपनियों में से एक है। इसकी शुरुआत 1981 में हुई थी और कंपनी को इस क्षेत्र में चार दशक से ज्यादा का अनुभव है। अब तक कंपनी 700 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स पूरे कर चुकी है।

इनमें पानी की सप्लाई, सीवेज और वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट, सिंचाई और पावर सेक्टर के लिए बल्क वॉटर सप्लाई, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन जैसे काम शामिल हैं। कंपनी ने 5,000 MLD से ज्यादा क्षमता वाले वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और 10,000 किलोमीटर से ज्यादा लंबी पाइपलाइन से जुड़े प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। इसकी पाइपलाइन में 3,000 mm तक के बड़े व्यास वाली पाइपलाइन भी शामिल हैं।

कंपनी को भारत में करीब 90% वॉटर वर्क्स के लिए बोली लगाने की प्री-क्वालिफिकेशन हासिल है। यही वजह है कि SPML Infra उन चुनिंदा कंपनियों में शामिल है जो ₹1,000 करोड़ से ज्यादा के सिंगल वॉटर प्रोजेक्ट के लिए भी बोली लगा सकती हैं। पुराने कर्ज के NARCL रिजॉल्यूशन के बाद कंपनी के ऑर्डर बुक में भी मजबूत सुधार हुआ है। FY26 के अंत तक कंपनी की ऑर्डर बुक करीब ₹5,369 करोड़ पहुंच गई, जो पहले के मुकाबले लगभग 5 गुना है। इसमें करीब 75% काम 2024 के बाद मिला है और इन प्रोजेक्ट्स में कम से कम 10% मार्जिन रखा गया है।

ब्रोकरेज ने रिपोर्ट में बताया कि FY27 से कंपनी Battery Energy Storage Systems (BESS) के कारोबार में भी कदम रख रही है। इस क्षेत्र में कंपनी को NTPC से करीब ₹1,128 करोड़ का ऑर्डर मिला है, जो कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर बताया गया है। इसके अलावा SPML Infra ने अमेरिका की Energy Vault के साथ 10 साल की एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप भी की है। इससे कंपनी को पानी और पर्यावरण इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ एनर्जी स्टोरेज के तेजी से बढ़ते क्षेत्र में भी कारोबार बढ़ाने का मौका मिल सकता है।

Read more!
Advertisement