SpiceJet के शेयरों ने भरी उड़ान, जानिए क्यों टूट पड़े निवेशक?
लो कॉस्ट एयरलाइन SpiceJet के शेयर ऊंची उड़ान भरते नजर आ रहे हैं। इंट्रा डे के दौरान शेयरों में 10 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला। आइये जानते हैं आखिर स्टॉक में तेजी क्यों आई?

लो कॉस्ट एयरलाइन SpiceJet के शेयर ऊंची उड़ान भरते नजर आ रहे हैं। इंट्रा डे के दौरान शेयरों में 10 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला। स्टॉक अपने 52 वीक हाई 79.90 रुपए के करीब पहुंच गए हैं। आइये जानते हैं आखिर स्टॉक में तेजी क्यों आई?
क्यों भागा स्टॉक?
घरेलू एयरलाइन कंपनी SpiceJet ने QIP (Qualified Insttituational Placement) के जरिए 3,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। जिसके चलते कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखे को मिली है। शुरुआती कारोबार में स्टॉक 10% तक चढ़ गए। आपको बता दें कि कंपनी नकदी संकट से जूझ रही है, ऐसे में फंड जुटाने की खबर ने निवेशकों के बीच पॉजिटिव सेंटीमेंट्स पैदा किए हैं।
मैनेजमेंट ने क्या कहा?
स्पाइसजेट की ओर से बयान भी जारी किया गया है, जिसमें QIP 16 सितंबर को खुला और 18 सितंबर को बंद हुआ। इसमें योग्य निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया के साथ काफी ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला है। फंड जुटाने की संभावनाओं में मजबूती विश्वास को दर्शाता है। कंपनी ने कहा कि 3,000 करोड़ रुपये के अलावा कंपनी को कुछ वक्त पहले भी 736 करोड़ रुपये की अतिरिक्त रकम भी मिली. इससे उसकी वित्तीय स्थिरता और एक्सपेंशन प्लान को और बढ़ावा मिलेगा।
अगर आप मंथली एविएशन डाटा को देखें तो SpiceJet का मार्केट शेयर जुलाई में 3.1% गिर गया है। वित्तीय संकट के चलते कंपनी के पीछे कई बड़े कदम उठाए जिसमें 150 केबिन क्रू को Leave Without Pay (LWP) पर भेज दिया। इसके अलावा ऑपरेशन नेटवर्क में परेशानी चलते दुबई के रुट को भी हटा दिया। एयरलाइन ने अप्रैल 2020 से अगस्त 2023 तक 135 करोड़ रुपये से अधिक का
Provident Fund Payment नहीं किया है। स्पाइसजेट के ऊपर 15 सितंबर तक कुल बकाया 601.5 करोड़ रुपये था।
स्टॉक की चाल को देखें तो एक साल में निवेशकों को पैसा लगभग डबल हुआ है तो वहीं इसी दौरान सेंसेक्स 28 प्रतिशत बढ़ा है। इस साल की शुरुआत से अब तक के रिटर्न देखें तो सेंसेक्स 17% बढ़ा है तो वहीं SpiceJet के शेयर में 16% का उछाल आया है।