एक अपडेट और इस स्मॉल कैप शेयर में लगा 5% के अपर सर्किट! शेयर प्राइस अभी भी 30 रुपये से कम

कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसकी टेक्नोलॉजी सब्सिडियरी TEKSOFT SYSTEMS, Inc. ने Ondesi.ca को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। यह कनाडा के ओंटारियो (Ontario) में रहने वाले देसी (South Asian) समुदाय के लिए बनाया गया एक खास ऑनलाइन क्लासिफाइड्स और कम्युनिटी मार्केटप्लेस है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

गुरुवार को शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच, 1855.04 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स लिमिटेड (Spice Lounge Food Works Ltd) के स्टॉक में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। बीएसई पर आज यह शेयर 1.26 रुपये चढ़कर 26.61 रुपये पर अपर सर्किट के साथ स्थिर है।

शेयर में यह तेजी कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी के बाद आई है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसकी टेक्नोलॉजी सब्सिडियरी TEKSOFT SYSTEMS, Inc. ने Ondesi.ca को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। यह कनाडा के ओंटारियो (Ontario) में रहने वाले देसी (South Asian) समुदाय के लिए बनाया गया एक खास ऑनलाइन क्लासिफाइड्स और कम्युनिटी मार्केटप्लेस है।

कंपनी के मुताबिक, Ondesi.ca ओंटारियो में रहने वाले भारतीय, पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और श्रीलंकाई मूल के लोगों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ता है। यहां लोग आसानी से सामान खरीद और बेच सकते हैं, नौकरी खोज सकते हैं, किराये के मकान की जानकारी पा सकते हैं, ग्रोसरी, फूड, स्टूडेंट सेंटर, विभिन्न सेवाओं और कम्युनिटी से जुड़ी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर बिजनेस प्रमोट करने और नए लोगों से नेटवर्क बनाने का भी मौका मिलेगा।

कंपनी का कहना है कि Ondesi.ca सिर्फ खरीद-बिक्री का प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि यह सस्टेनेबिलिटी (स्थिरता) को भी बढ़ावा देता है। लोग अपने इस्तेमाल न होने वाले सामान को फेंकने के बजाय यहां बेच सकते हैं। इससे कचरा कम होगा और लोगों को अतिरिक्त कमाई का मौका भी मिलेगा।

कंपनी का विजन है कि हर देसी कनाडाई को ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म मिले, जहां वह खरीदारों, विक्रेताओं, सर्विस प्रोवाइडर्स और कम्युनिटी के अन्य लोगों से आसानी से जुड़ सके। कंपनी का मानना है कि तकनीक लोगों को जोड़ने, आर्थिक अवसर बढ़ाने और रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने का माध्यम बन सकती है।

कंपनी के अनुसार, कनाडा में दक्षिण एशियाई आबादी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में Ondesi.ca एक ऐसा केंद्रीकृत प्लेटफॉर्म बनेगा, जहां समुदाय के लोग खरीद-बिक्री, पढ़ाई, नेटवर्किंग, स्थानीय सेवाओं तक पहुंच और एक-दूसरे की मदद जैसे कई काम एक ही जगह पर कर सकेंगे।

Read more!
Advertisement