2 साल में 405% का तगड़ा रिटर्न! आज लगा अपर सर्किट - शेयर प्राइस ₹25 से कम, आपके पोर्टफोलियो में ये शेयर है?

कंपनी का शेयर आज 5 प्रतिशत या 0.97 रुपये चढ़कर 20.51 रुपये पर स्थिर है। इस शेयर ने निवेशकों को सिर्फ 2 साल में 405 प्रतिशत का तगड़ा रिटर्न दिया है। 

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Stock in Focus: हॉस्पिटैलिटी और लाइफस्टाइल सेक्टर की कंपनी, स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स लिमिटेड (Spice Lounge Food Works Ltd) के शेयर में आज 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है।

कंपनी का शेयर आज 5 प्रतिशत या 0.97 रुपये चढ़कर 20.51 रुपये पर स्थिर है। इस शेयर ने निवेशकों को सिर्फ 2 साल में 405 प्रतिशत का तगड़ा रिटर्न दिया है। 

आज कंपनी का शेयर बीएसई पर 19.54 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 20.51 रुपये को टच कर लिया है। 

दमदार रिटर्न

BSE Analytics के मुताबिक इस कंपनी के स्टॉक ने निवेशकों को बीते 1 साल में 51 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 2 साल में स्टॉक 405 प्रतिशत, पिछले 3 साल में 361 प्रतिशत और पिछले 5 साल में 1419 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है।

हाल ही में कंपनी ने दी थी ये बड़ी जानकारी

बीते 9 मार्च की एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया था कि उसका एक्सपीरिएंशियल और कल्चरल प्लेटफॉर्म XORA World मुंबई में Circoloco Mumbai 2026 इवेंट आयोजित करेगा। यह इवेंट 19 अप्रैल 2026 को जियो वर्ल्ड गार्डन, मुंबई में होगा और इसके साथ भारत पहली बार ग्लोबल Circoloco सर्किट का हिस्सा बनेगा। 

Circoloco की शुरुआत 1999 में इबीसा के DC-10 क्लब से हुई थी और आज यह दुनिया के प्रमुख अंडरग्राउंड म्यूजिक और लाइफस्टाइल ब्रांड्स में गिना जाता है, जिसके इवेंट इबीसा, लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क, मियामी, तुलुम और दुबई जैसे शहरों में होते हैं।

मुंबई एडिशन में अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की लाइन-अप में मार्को कारोला, माइकल बीबी, क्रिस स्टसी, माउ पी, बेल्ट्रान, जेमबैक और स्वीली जैसे डीजे शामिल होंगे। यह कार्यक्रम जियो वर्ल्ड गार्डन में आयोजित होगा, जहां 9,000 से ज्यादा लोगों की क्षमता, 500 से ज्यादा बैकस्टेज क्षमता और 50 से ज्यादा प्रीमियम टेबल्स की व्यवस्था होगी। कंपनी के अनुसार यह इवेंट XORA World के एक्सपीरिएंशियल पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा और भारत में ग्लोबल लाइफस्टाइल व म्यूजिक इवेंट्स के लिए नए अवसर पैदा करेगा।

Read more!
Advertisement