बस एक अपडेट और इस शेयर में लगा 5% का अपर सर्किट! ₹35 से कम है स्टॉक - आपका दांव है?
बीते सोमवार को कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसका एक्सपीरिएंशियल और कल्चरल प्लेटफॉर्म XORA World मुंबई में Circoloco Mumbai 2026 इवेंट आयोजित करेगा। यह इवेंट 19 अप्रैल 2026 को जियो वर्ल्ड गार्डन, मुंबई में होगा और इसके साथ भारत पहली बार ग्लोबल Circoloco सर्किट का हिस्सा बनेगा।

स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स लिमिटेड (Spice Lounge Food Works Ltd) के शेयर में आज 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। बीएसई पर स्टॉक पांच प्रतिशत चढ़कर 30.16 रुपये पर स्थिर है। स्टॉक में इस तेजी के पीछे की वजह कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी है।
दरअसल कंपनी ने बीते सोमवार को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसका एक्सपीरिएंशियल और कल्चरल प्लेटफॉर्म XORA World मुंबई में Circoloco Mumbai 2026 इवेंट आयोजित करेगा। यह इवेंट 19 अप्रैल 2026 को जियो वर्ल्ड गार्डन, मुंबई में होगा और इसके साथ भारत पहली बार ग्लोबल Circoloco सर्किट का हिस्सा बनेगा।
Circoloco की शुरुआत 1999 में इबीसा के DC-10 क्लब से हुई थी और आज यह दुनिया के प्रमुख अंडरग्राउंड म्यूजिक और लाइफस्टाइल ब्रांड्स में गिना जाता है, जिसके इवेंट इबीसा, लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क, मियामी, तुलुम और दुबई जैसे शहरों में होते हैं।
मुंबई एडिशन में अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की लाइन-अप में मार्को कारोला, माइकल बीबी, क्रिस स्टसी, माउ पी, बेल्ट्रान, जेमबैक और स्वीली जैसे डीजे शामिल होंगे। यह कार्यक्रम जियो वर्ल्ड गार्डन में आयोजित होगा, जहां 9,000 से ज्यादा लोगों की क्षमता, 500 से ज्यादा बैकस्टेज क्षमता और 50 से ज्यादा प्रीमियम टेबल्स की व्यवस्था होगी। कंपनी के अनुसार यह इवेंट XORA World के एक्सपीरिएंशियल पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा और भारत में ग्लोबल लाइफस्टाइल व म्यूजिक इवेंट्स के लिए नए अवसर पैदा करेगा।
कंपनी के चेयरमैन और डायरेक्टर मोहन बाबू कर्जेला ने कहा कि Circoloco सिर्फ एक इवेंट नहीं बल्कि दुनियाभर में सम्मानित सांस्कृतिक मंच है। इसे मुंबई में लाना XORA World के विकास का अगला चरण है। उन्होंने कहा कि भारत के ग्लोबल Circoloco मैप में शामिल होने से कंपनी खुद को एक ऐसी इंटीग्रेटेड हॉस्पिटैलिटी और एक्सपीरिएंशियल कंपनी के रूप में स्थापित कर रही है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के इवेंट्स आयोजित करने की क्षमता रखती है। यह कदम कंपनी के दीर्घकालिक विजन को भी मजबूत करता है, जिसमें अपने मुख्य फूड एंड बेवरेज कारोबार के साथ एक बड़ा लाइफस्टाइल इकोसिस्टम तैयार करना शामिल है।