होली के बाद फोकस में रहेगा यह स्मॉलकैप शेयर! कंपनी ने किया GREW Energy के साथ बड़े मर्जर का ऐलान
3,203.10 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स लिमिटेड ने बीते सोमवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में एक बड़े मर्जर की जानकारी दी है।

मंगलवार 03 मार्च को शेयर बाजार होली के कारण बंद हैं लेकिन आज जिस शेयर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो कल यानी 04 मार्च को निवेशकों के रडार पर रहेगी। दरअसल 3,203.10 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स लिमिटेड (Shanti Educational Initiatives Ltd) ने बीते सोमवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में एक बड़े मर्जर की जानकारी दी है।
कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि GREW Energy Private Limited और Shanti Educational Initiatives Limited के बोर्ड ने एक प्रस्तावित स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी दी है जिसके तहत पहले फेज में शांति एजुकेशनल अपना बिजनेस शांति लर्निंग इनिशिएटिव्स प्राइवेट लिमिटेड (SLIPL) को स्लंप सेल के जरिए ट्रांसफर करेगी, जिसके बदले SLIPL शांति एजुकेशनल को अपने शेयर जारी करेगी।
दूसरे फेज में शांति एजुकेशनल का विलय GREW Energy में होगा और इसके बदले GREW Energy, शांति एजुकेशनल के शेयरधारकों को तय रेश्यो में अपने शेयर देगी।
तय किए गए शेयर एक्सचेंज रेशियो के अनुसार, शांति एजुकेशनल के शेयरधारकों को उनके हर 212 शेयरों के बदले GREW Energy के 100 शेयर मिलेंगे।
फाइलिंग में मिली जानकारी के मुताबिक GREW Energy, चिरिपाल ग्रुप की कंपनी है और देश की तेजी से बढ़ती सोलर पीवी निर्माता कंपनियों में शामिल है। कंपनी राजस्थान और मध्य प्रदेश में बड़े सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। वहीं शांति एजुकेशनल स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को प्री-स्कूल से लेकर पोस्ट-ग्रेजुएशन स्तर तक सर्विस देती है।
GREW Energy Private Limited के सीईओ और डायरेक्टर, विनय थडानी ने कहा कि यह प्रस्तावित मर्जर ग्रुप के व्यापक रिस्ट्रक्टर की दिशा में एक अहम कदम है। इससे कंपनी की स्ट्रक्चर को सरल और इंटीग्रेट किया जाएगा, जिससे कामकाज में ज्यादा दक्षता आएगी और प्रक्रियाएं अधिक प्रभावी बनेंगी।
Shanti Educational Initiatives Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर, विशाल चिरीपाल ने कहा कि यह प्रस्तावित विलय दोनों कंपनियों की ताकत को एक साथ लाकर एक ज्यादा मजबूत और प्रभावी ढांचा तैयार करेगा। हमें भरोसा है कि इससे शेयरधारकों के लिए बेहतर मूल्य सृजन होगा और SEIL के निवेशकों को GREW Energy Private Limited की तेजी से बढ़ती ग्रोथ यात्रा का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा।
Shanti Educational Initiatives Share Price
सोमवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.05% या 0.10 रुपये चढ़कर 198.95 रुपये पर बंद हुआ था।