₹25 से कम कीमत वाला स्टॉक, ऊपर से कर्ज मुक्त, दो बड़े एलान से रॉकेट

25 रुपए से भी सस्ते स्मॉल कैप शेयरों में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के ओर दो बड़े एलान किए गए है, जिसके चलते स्टॉक तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। कंपनी का नाम Vakrangee Limited है, जो निवेशकों के रडार पर आ गया है।

Advertisement
Small Cap Stock
Small Cap Stock

30 रुपए से भी सस्ते स्मॉल कैप शेयरों में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के ओर दो बड़े एलान किए गए है, जिसके चलते स्टॉक तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। कंपनी का नाम Vakrangee Limited है, जो निवेशकों के रडार पर आ गया है। 

Vakrangee Limited शेयरों की चाल देखें तो 18 सितंबर यानि बुधवार को स्टॉक में 11 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। पिछले एक साल में स्टॉक 34 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। कंपनी के बिजनेस मॉडल को देखें तो ये एक टेक्नोलॉजी कंपनी है। जिसका फोकस ग्राहकों के वित्तीय, सामाजिक और डिजिटल इंक्लूजन पर है। यह एक संपत्ति-लाइट,डिजिटल सुविधाजनक स्टोर, फ्रैंचाइजी आधारित बिजनेस मॉडल पर काम करती है ताकि अपने स्टेकहोल्डर्स की  जरूरतों को पूरा किया जा सके।

पहली वजह
दरअसल स्टॉक में तेजी की वजह कंपनी के जरिए किए गए दो ऐलान है। पहला - कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स पैसे जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए 24 सितंबर को मीटिंग करने जा रहा है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग कई तरह के बिजनेस के ऑपरेट के लिए 24 सितंबर 2024 को होगी। जिसमें कंपनी राइट्स इश्यू, वारंट, प्रेफरेंशियल इश्यू सहित पैसे जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगी।

दूसरी वजह
कंपनी ने अपने नेटवर्क पर हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट पेश करने के लिए स्टार हेल्थ इंश्योरेंस से पार्टनरशिप की है। कंपनी जिसका पूरे देश में नेटवर्क है, वह इस पार्टनरशिप के जरिए से अपने ग्राहकों को स्टार हेल्थ से इंश्योरेंस प्रॉडक्ट को पेश करेगी, जिससे देश क के दूरदराज और लिमिटेड सर्विस वाले इलाकों में भी स्वास्थ्य बीमा को पहुंचाया जा सकेगा।

कंपनी के फंडामेंटल्स
Vakrangee Limited का मार्केट कैप 2,465 करोड़ रुपए है। कंपनी पूरी तरह से कर्ज मुक्त है। Shareholding Pattern को देखें तो प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 41.93% है। FIIs यानि विदेशी निवेशक की 2.93% और DIIs यानि घरेलू निवेशकों की 6.18% है। कंपनी का Stock P/E - 426 है, जो अपनी पीयर्स कंपनियों के मुकाबले काफी ज्यादा दिखता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में उल्लिखित स्टॉक पर हमारी कोई राय नहीं है। निवेश से संबंधित निर्णय लेने से पहले कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से संपर्क करें।

Read more!
Advertisement