Small-Cap EV स्टॉक में छप्परफाड़ तेजी! ₹100 का आंकड़ा पार

स्मॉल कैप स्टॉक Mercury Ev-Tech के शेयरों में धुआंधार तेजी देखने को मिल रही है। स्टॉक ने 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 100 रुपए प्रति शेयर का आंकड़ा पार कर लिया है। एक साल में पैसा डबल से भी ज्यादा करने वाले शेयरों में तेजी का कारण जानते हैं।

Advertisement
Small Cap Stock
Small Cap Stock

By Harsh Verma:

स्मॉल कैप स्टॉक Mercury Ev-Tech के शेयरों में धुआंधार तेजी देखने को मिल रही है। स्टॉक ने 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 100 रुपए प्रति शेयर का आंकड़ा पार कर लिया है। एक साल में पैसा डबल से भी ज्यादा करने वाले शेयरों में तेजी का कारण जानते हैं।

Mercury EV-Tech Ltd की तरफ से BSE फाइलिंग में अहम जानकारी दी गई थी, जिसका असर सोमवार को दिखने को मिल रहा है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर करीब 5 प्रतिशत बढ़कर ₹96.92 पर पहुंच गया। कंपनी की ओर से राइट्स इश्यू को लेकर एलान किया है। राइट इश्यू के जरिए कंपनी मौजूदा शेयर होल्डर्स को शेयर डिस्काउंट में खरीदारी का मौका दिया जाता हैं, जिससे जरिए कंपनी फंड जुटाती है।

कंपनी ने प्रफेंशियल शेयर्स और राइट्स इश्यू के जरिए करीब 480 करोड़ जुटाने का एलान किया है। इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर Mercury EV-Tech Ltd के बोर्ड ने 1,57,41,000 या लगभग 1.57 करोड़ शेयरों के प्रेफरेंशियल शेयर इश्यू को मंजूरी दी है, हर एक शेयर की कीमत ₹75 और फेस वैल्यू ₹1 प्रति शेयर है। ये इश्यू ₹74 के प्रीमियम पर किया जाएगा, जिससे कुल इश्यू का साइज ₹118,05,75,000 या ₹118.05 करोड़ से ज्यादा नहीं होगा।

कंपनी की बोर्ड ने 4,83,00,000 या 4.83 करोड़ कन्वर्टिबल वॉरंट्स के इश्यू को भी मंजूरी दी है। हर एक वॉरंट की कीमत ₹75 है, जो कि एक पूरी तरह से भुगतान किए गए इक्विटी शेयर में कन्वर्ट  किया जा सकता है, जिनकी फेस वैल्यू ₹1 प्रति शेयर है। ₹74 प्रति शेयर के प्रीमियम पर इश्यू का कुल आकार ₹362,25,00,000 या 362.25 करोड़ तक हो जाएगा।

Mercury EV-Tech Limited भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के विकास में एक अग्रणी रही है, जिसमें इलेक्ट्रिक स्कूटर, कारें, बसें, विंटेज कारें, और गोल्फ कार्ट शामिल हैं। कंपनी कई बिजनेस जैसे हॉस्पिटैलिटी, गोल्फ कोर्स और रिसॉर्ट्स की सर्विस भी देती है। हाल के सालों में इसने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स (2W), थ्री-व्हीलर्स (3W), और फोर-व्हीलर्स (4W) पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने इनोवेशन और ग्रोथ की कोशिशों का विस्तार किया है, जो EV क्षेत्र में कंपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी का मार्केट कैप ₹1,340 करोड़ है। पिछले 6 महीने में स्टॉक 50 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है। वहीं एक महीने में 36 प्रतिशत स्टॉक भागा है।

डिस्क्लेमर: बिजनेस टुडे बाजार की ओर से किसी भी स्टॉक में खरीदारी की सलाह नहीं दी जा रही है। कहीं भी निवेश से पहले SEBI रजिस्टर्ड एडवाइजर की सलाह लें।

Read more!
Advertisement