इस 26 रुपए के स्टॉक पर Q2 रिजल्ट्स आते ही टूट पड़े निवेशक!

सिर्फ 26 रुपए के स्टॉक Ashoka Metcast पर निवेशक टूट पड़े हैं। स्टॉक में 11 अक्टूबर को सीधा 20 रुपए का अपर सर्किट लगा। आइये जानते हैं इस तेजी के पीछे की वजह।

Advertisement
Stock
Stock

सिर्फ 26 रुपए के स्टॉक Ashoka Metcast पर निवेशक टूट पड़े हैं। स्टॉक में 11 अक्टूबर को सीधा 20 रुपए का अपर सर्किट लगा। आइये जानते हैं इस तेजी के पीछे की वजह।

क्यों रॉकेट बना स्टॉक?
Ashoka Metcast के शेयरों में तेजी की वजह दूसरी तिमाही के नतीजे है। कंपनी ने नेट प्रॉफिट में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी दर्ज की है। जो साल-दर-साल 894.29 प्रतिशत बढ़कर 3.48 करोड़ रुपये हो गया। वहीं सेल्स यानि बिक्री की बात करें तो यहां भी मजबूत वृद्धि देखी गई है। जो साल-दर-साल 142 प्रतिशत बढ़कर 14.33 करोड़ रुपये हो गई। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि उसने लीना अशोक शाह को मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) के रूप में नियुक्त किया है, जो सामान्य बैठक में सदस्यों की मंजूरी के बाद 5 साल के लिए पद संभालेंगे।

इसके साथ ही अशोका मेटकैस्ट ने 10 अक्टूबर 2024 से कंपनी के अतिरिक्त गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में पायल शाह को भी नियुक्त किया। 

आपको बता दें कि इस साल अब तक ये स्टॉक लगभग 18 प्रतिशत गिर चुका है, वहीं दूसरी ओर Nifty ने 14 प्रतिशत रिटर्न दिए हैं। पिछले एक साल में ये स्टॉक लगभग 39 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि इसी दौरान Nifty में 26 प्रतिशत की तेजी रही है।

बिजनेस मॉडल
Ashoka Metcast, एक गुजरात स्थित डायवर्सिफाई बिजनेस ग्रुप है। जिसे वर्तमान में शालिन अशोक शाह और उनके परिवार के जरिए बढ़ावा दिया जा रहा है। कंपनी वर्तमान में TMT बार, एंगल्स, चैनल, MS बार जैसे मैन्युफैक्चरिंग स्टील प्रोडक्ट्स का व्यापार और निर्माण कर रही है। इसके स्टील प्रोडक्शन में गोल बार, फ्लैट बार और अन्य शामिल हैं। TMT बार का इस्तेमाल घरों, बहुमंजिला इमारतों, पुलों, ऊपरी सड़कों और अन्य नागरिक इंजीनियरिंग संरचनाओं के निर्माण में किया जाता है। एंगल के स्टील बार होते हैं, जिनका उपयोग कोनों और बाहरी किनारों के लिए सपोर्ट के रूप में किया जाता है, जो विभिन्न दीवारों और सतहों के लिए उपयोग होते हैं।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Read more!
Advertisement