इस स्मॉल कैप ने मचाई तोड़फोड़, 44 प्रतिशत का शेयरों में आएगा उछाल!
ये मल्टीबैगर स्टॉक इंट्रा डे के दौरान करीब 16 प्रतिशत उछल गया। शेयर में साल 2024 में 104% और एक साल में 122% की तेजी दिखाई है। वहीं दो सालों में 570% और 5 सालों में 781% बढ़ा है।

Skipper Ltd के शेयर सोमवार को रिकॉर्ड हाई स्तर पर पहुंच गए। कंपनी के स्टॉक इंट्रा डे के दौरान 15.67% बढ़कर ₹483.10 पर पहुंचते दिखे। BSE पर कुल 1.96 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ, जिसका कुल कारोबार ₹8.99 करोड़ रहा। कंपनी की मार्केट वैल्यू बढ़कर ₹5,305 करोड़ हो गई है। आपको बता दें कि ये स्टॉक 25 अक्टूबर 2023 को ₹197 के 52 वीक के निचले लेवल पर गया था।
Skipper Ltd के शेयर ने साल 2024 में 104% और एक साल में 122% की तेजी दिखाई है। ये दो सालों में 570% और 5 सालों में 781% बढ़ा है।
बिजनेस मॉडल
Skipper Limited पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन और पॉलिमर सेक्टर में एक प्रमुख कंपनी है। कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर और टेलीकॉम ऑपरेटरों को अपने प्रोडक्ट्स एंड सर्विसेस के जरिए हाई क्वालिटी और कम लागत वाले सॉल्यूएशन देती है। के लिए है। इसका अंतरराष्ट्रीय फुटप्रिंट लैटिन अमेरिका, यूरोप, और अफ्रीका जैसे महाद्वीपों में फैला हुआ है और 40 से अधिक देशों में उप-क्षेत्रों जैसे पावर ट्रांसमिशन, टेलीकॉम टावर्स और पोल्स, EPC, मोनोपोल्स, और रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन से जुड़े सॉल्यूएशन देती है।
ब्रोकरेज की राय
Axis Securities ने कहा है कि भारत के सबसे बड़े और दुनिया के एकमात्र इंटिग्रेटेड ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) खिलाड़ी के रूप में कंपनी इस सेक्टर में बढ़ती मांग का फायदा उठाने के लिए बेहतर स्थिति में है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के पास हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों में मौजूदा 10%-15% का बाजार शेयर है। स्किपर भारत में पॉलिमर सेक्टर (पाइप और फिटिंग) में 62,000 MTPA की क्षमता के साथ एक प्रमुख ब्रांड है। ये टेलीकॉम टावर्स और रेलवे स्ट्रक्चर्स भी बनाता है। कंपनी तीन सेक्टर्स में कार्य करती है - इंजीनियरिंग (FY24 रेवेन्यू का 68%), इन्फ्रास्ट्रक्चर (18%) और पॉलिमर (14%) है। नेशनल इलेक्ट्रिसिटी प्लान (NEP) ने 2022-27 के दौरान देश में अतिरिक्त ट्रांसमिशन सिस्टम (220 kV+) की स्थापना के लिए कुल ₹4.75 ट्रिलियन की कैपेक्स की भविष्यवाणी की है, ताकि बढ़ती बिजली मांग को पूरा किया जा सके और बढ़ती रेन्यूएबल एनर्जी क्षमता से बिजली को निकाला जा सके। बढ़ती T&D (Transmission & Distribution) निवेश की मांग को पूरा करने के लिए, स्किपर अगले 4-5 सालों में अपनी क्षमता को 3 लाख टन से बढ़ाकर 6 लाख टन करने का लक्ष्य रखता है, जिसका कुल कैपेक्स ₹800 करोड़ होगा।
नया टारगेट
Axis Securities ने इस स्टॉक पर 'BUY' कॉल के साथ कवरेज शुरू की है। उन्होंने शेयर का टारगेट प्राइस ₹600 प्रति शेयर तय किया है, इस हिसाब से देखा जाए तो स्टॉक की वर्तमान बाजार कीमत से स्टॉक 44% ऊपर जा सकता है।
टेक्निकल नजरिये से देखें तो Skipper Ltd का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 50.8 है, जो संकेत देता है कि यह न तो ज्यादा खरीदा गया है और न ही ज्यादा बेचा गया है। इस स्टॉक का बीटा 1.6 है, जो एक साल में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव को दिखाता है। स्किपर के शेयर 5 दिन, 10 दिन, 20 दिन, 30 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।
(डिस्क्लेमर: बिजनेस टुडे बाजार की ओर से यहां किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। कहीं भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय लें।