लॉजिस्टिक्स सेक्टर के इस शेयर ने पकड़ी रफ्तार! 7% से ज्यादा उछला भाव - आपका दांव है?
लॉजिस्टिक्स सेक्टर की इस स्मॉलकैप कंपनी के शेयर में मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। बाजार में सकारात्मक माहौल के बीच स्टॉक ने शानदार बढ़त दर्ज की और निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। पढ़िए पूरी खबर।

Penny Stock: मंगलवार को शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच, लॉजिस्टिक्स सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड (Sindhu Trade Links Ltd) के स्टॉक में आज शानदार तेजी देखने को मिल रही है।
सुबह 10:05 बजे तक बीएसई पर 7.68% या 1.93 रुपये चढ़कर 27.06 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 7.29% या 1.83 रुपये की तेजी के साथ 26.92 रुपये पर कारोबार कर रहा था। बीएसई पर आज यह शेयर 25.05 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 27.06 रुपये को टच कर लिया है।
Q4 में मजबूत आए थे नंबर्स
कंपनी ने हाल ही में अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि मार्च 2026 तिमाही में ₹13.96 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में उसे ₹58.98 करोड़ का घाटा हुआ था। कंपनी के बोर्ड ने 30 मई को हुई बैठक में मार्च 2026 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के ऑडिटेड नतीजों को मंजूरी दी।
मार्च तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय घटकर ₹128.25 करोड़ रह गई, जो एक साल पहले ₹576.52 करोड़ थी। इसके बावजूद परिचालन प्रदर्शन में सुधार दिखा। कंपनी का EBITDA घाटे से निकलकर ₹18.24 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में EBITDA में ₹63.04 करोड़ का नुकसान हुआ था। तिमाही के दौरान EBITDA मार्जिन 4.49% रहा।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹57.44 करोड़ रहा। हालांकि यह FY25 के ₹121.59 करोड़ से कम है। कंपनी की कुल आय भी घटकर ₹579.65 करोड़ रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष में ₹2,292.70 करोड़ थी।
कंपनी ने बताया कि विदेशी कोयला खनन और ट्रेडिंग कारोबार में तेज गिरावट की वजह से रेवेन्यू प्रभावित हुआ। इस सेगमेंट की सालाना आय FY25 के ₹1,208.35 करोड़ से घटकर FY26 में सिर्फ ₹50.24 करोड़ रह गई। मार्च तिमाही में विदेशी मुद्रा विनिमय दरों के असर से इस कारोबार में निगेटिव रेवेन्यू रिपोर्टिंग भी हुई।