तीन महीने में 25% चढ़ा ₹25 से कम वाला ये शेयर! आज भी आई 5 प्रतिशत की तेजी - आपका दांव है?

सुबह 10:40 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 4.73% या 1.12 रुपये की तेजी के साथ 24.81 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 4.61% या 1.09 रुपये चढ़कर 24.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Penny Stock: 3,799.31 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली लॉजिस्टिक्स सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड (Sindhu Trade Links Ltd) के शेयर में आज 5 प्रतिशत की अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। 

सुबह 10:40 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 4.73% या 1.12 रुपये की तेजी के साथ 24.81 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 4.61% या 1.09 रुपये चढ़कर 24.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था। आज बीएसई पर यह शेयर 23.27 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 24.82 रुपये को टच कर लिया है।

3 महीने में 25% चढ़ा भाव

लॉजिस्टिक्स सेक्टर की इस कंपनी का शेयर YTD में यानी साल 2026 में अभी तक यानी तीन महीनों में 24.49 प्रतिशत चढ़ चुका है। 

5 साल में 1100% से ज्यादा रिटर्न

BSE Analytics के मुताबिक बीते 5 साल में इस शेयर ने निवेशकों को 1104 प्रतिशत का भारी रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 1 हफ्ते में स्टॉक 2 प्रतिशत और पिछले 1 महीने में 2 प्रतिशत टूटा है। सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में 55 प्रतिशत चढ़ा है। 

Sindhu Trade Links Q3FY26 Results

तिमाही नतीजों (Q3FY26) के अनुसार, कंपनी की नेट सेल्स ₹119 करोड़ रही और नेट प्रॉफिट ₹14 करोड़ दर्ज किया गया। वहीं 9MFY26 (अप्रैल-दिसंबर) के दौरान कंपनी की कुल नेट सेल्स ₹408 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹44 करोड़ रहा।

पूरे वित्त वर्ष FY25 में कंपनी ने ₹1,731.10 करोड़ की नेट सेल्स दर्ज की, जो सालाना आधार पर 3% ज्यादा है। इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹121.59 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 72% की बढ़ोतरी दर्शाता है।

साथ ही, कंपनी ने अपने कर्ज में भी बड़ी कटौती की है। FY24 की तुलना में FY25 में कर्ज 63.4% घटकर ₹372 करोड़ रह गया।

सिंधु ट्रेड लिंक्‍स के बारे में 

सिंधु ट्रेड लिंक्‍स लिमिटेड परिवहन, लॉजिस्टिक्स, माइनिंग, कंस्ट्रक्शन और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में काम करती है। कंपनी देश-विदेश में कोयला खनन और ट्रेडिंग सेवाएं भी देती है। 

इसका मुख्य फोकस इन्फ्रास्ट्रक्चर और भारी उद्योगों से जुड़े कामों पर रहता है। हाल के वर्षों में कंपनी ने अपने बिजनेस को डायवर्सिफाई किया है और ओवरसीज प्रोजेक्ट्स में भी भागीदारी बढ़ाई है। 

इसके अलावा, कंपनी सार्वजनिक और प्राइवेट सेक्टर के साथ कई लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट्स पर काम करती है। 

Read more!
Advertisement