सिंधु ट्रेड लिंक्स में प्रमोटरों के बीच 3.43 करोड़ शेयरों का ट्रांसफर, बढ़ी हिस्सेदारी- चेक करें डिटेल्स

सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड में प्रमोटर ग्रुप के बीच बड़े पैमाने पर शेयरों का इंटर-से ट्रांसफर हुआ है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, इस लेनदेन के बाद कुछ प्रमोटर्स की हिस्सेदारी में अहम बदलाव आया है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

डायवर्सिफाइड ग्रुप सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड (Sindhu Trade Links Ltd) ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी है। स्टॉक आज बीएसई पर 1.54% या 0.34 रुपये की तेजी के साथ  22.47 रुपये पर बंद हुआ और एनएसई पर शेयर 0.76% या 0.17 रुपये टूटकर 22.06 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी ने आज अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड के प्रमोटर ग्रुप के सदस्यों ने 30 सितंबर 2026 को कंपनी के शेयरों का आपस में ट्रांसफर किया है। दस्तावेज के मुताबिक, Vir Sen Sindhu ने 3,43,37,659 शेयर खरीदे, जिससे उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 7.73% हो गई। वहीं Dev Suman Sindhu ने 3,04,13,433 शेयर ट्रांसफर किए, जिसके बाद उनकी हिस्सेदारी 3.09% रह गई।

इसी तरह Vrit Pal Sindhu ने 1,73,63,465 शेयर ट्रांसफर किए, जिसके बाद उनकी हिस्सेदारी 5.10% रह गई। Satya Pal Sindhu ने 1,69,74,194 शेयर ट्रांसफर किए, जिसके बाद उनकी हिस्सेदारी 4.56% रह गई। दस्तावेज में इन लेनदेन का तरीका ऑफ-मार्केट/इंटर-से ट्रांसफर बताया गया है।

वहीं Rudra Sen Sindhu ने 3,04,13,433 शेयर हासिल किए, जिससे उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 6.42% हो गई। ये सभी लेनदेन प्रमोटर ग्रुप के बीच शेयरों के ट्रांसफर से जुड़े हैं।

कंपनी ने दी थी ये जानकारी

हाल ही में कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसके बोर्ड ने Advent Coal Resources Pte Ltd और Sainik Mining and Allied Services Ltd (SMASL) में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है।

दोनों डील की कुल वैल्यू 922.50 करोड़ रुपये है। कंपनी के मुताबिक, इन अधिग्रहणों से उसके इंटीग्रेटेड माइनिंग प्लेटफॉर्म को मजबूती मिलेगी और कोयला, लॉजिस्टिक्स व इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार का दायरा बढ़ेगा।

Advent Coal में 78.26% हिस्सेदारी

सिंधु ट्रेड लिंक्स ने सिंगापुर की Advent Coal Resources में 78.26 फीसदी हिस्सेदारी 697.05 करोड़ रुपये में खरीदी है। Advent Coal के पास इंडोनेशिया के एक कोयला प्रोजेक्ट में प्रभावी तौर पर 100 फीसदी आर्थिक हिस्सेदारी है। इस प्रोजेक्ट में 620 मिलियन टन का कोयला संसाधन है।

यह प्रोजेक्ट इंडोनेशिया के ईस्ट कालीमंतान में विकसित किया जा रहा है। इसमें खदान को 130 किलोमीटर लंबे लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर के जरिए डीप-सी पोर्ट और भविष्य के इंडस्ट्रियल क्लस्टर से जोड़ने वाला इंफ्रास्ट्रक्चर भी शामिल है।

SMASL से माइनिंग सर्विसेज मजबूत

कंपनी ने Sainik Mining and Allied Services Ltd में 50.10 फीसदी हिस्सेदारी 225.45 करोड़ रुपये में खरीदी है। SMASL माइन डेवलपर एंड ऑपरेटर (MDO) कॉन्ट्रैक्ट, ओवरबर्डन रिमूवल, कोयला उत्पादन और कोयला परिवहन जैसे काम करती है। कंपनी के पास लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स्ड माइनिंग ऑपरेशंस का अनुभव है।

STLL के CEO Vikas Singh Hooda ने कहा कि ऑपरेटिंग क्षमताओं, रणनीतिक संपत्तियों और बढ़ती अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी के साथ कंपनी को माइनिंग के क्षेत्र में विस्तार का आधार मिलेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी MDO और कमर्शियल माइनिंग के जरिए रणनीतिक मिनरल डेवलपमेंट के नए अवसरों में भाग लेकर लंबे समय में टिकाऊ वैल्यू बनाने की स्थिति में है।

Read more!
Advertisement