सिंधु ट्रेड लिंक्स का बड़ा अधिग्रहण! ₹922.50 करोड़ में Advent Coal और SMASL की हिस्सेदारी खरीदी- रडार पर शेयर

दोनों डील की कुल वैल्यू 922.50 करोड़ रुपये है। कंपनी के मुताबिक, इन अधिग्रहणों से उसके इंटीग्रेटेड माइनिंग प्लेटफॉर्म को मजबूती मिलेगी और कोयला, लॉजिस्टिक्स व इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार का दायरा बढ़ेगा।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

डायवर्सिफाइड ग्रुप सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड (Sindhu Trade Links Ltd) ने बीते शुक्रवार को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि उसके बोर्ड ने Advent Coal Resources Pte Ltd और Sainik Mining and Allied Services Ltd (SMASL) में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है।

दोनों डील की कुल वैल्यू 922.50 करोड़ रुपये है। कंपनी के मुताबिक, इन अधिग्रहणों से उसके इंटीग्रेटेड माइनिंग प्लेटफॉर्म को मजबूती मिलेगी और कोयला, लॉजिस्टिक्स व इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार का दायरा बढ़ेगा। हालांकि खबर लिखे जानें तक कंपनी का शेयर आज सुबह 9:20 बजे बीएसई पर 1.22% या 0.29 रुपये गिरकर 23.53 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 1.05% या 0.25 रुपये टूटकर 23.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Advent Coal में 78.26% हिस्सेदारी

सिंधु ट्रेड लिंक्स ने सिंगापुर की Advent Coal Resources में 78.26 फीसदी हिस्सेदारी 697.05 करोड़ रुपये में खरीदी है। Advent Coal के पास इंडोनेशिया के एक कोयला प्रोजेक्ट में प्रभावी तौर पर 100 फीसदी आर्थिक हिस्सेदारी है। इस प्रोजेक्ट में 620 मिलियन टन का कोयला संसाधन है।

यह प्रोजेक्ट इंडोनेशिया के ईस्ट कालीमंतान में विकसित किया जा रहा है। इसमें खदान को 130 किलोमीटर लंबे लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर के जरिए डीप-सी पोर्ट और भविष्य के इंडस्ट्रियल क्लस्टर से जोड़ने वाला इंफ्रास्ट्रक्चर भी शामिल है।

SMASL से माइनिंग सर्विसेज मजबूत

कंपनी ने Sainik Mining and Allied Services Ltd में 50.10 फीसदी हिस्सेदारी 225.45 करोड़ रुपये में खरीदी है। SMASL माइन डेवलपर एंड ऑपरेटर (MDO) कॉन्ट्रैक्ट, ओवरबर्डन रिमूवल, कोयला उत्पादन और कोयला परिवहन जैसे काम करती है। कंपनी के पास लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स्ड माइनिंग ऑपरेशंस का अनुभव है।

STLL के CEO Vikas Singh Hooda ने कहा कि ऑपरेटिंग क्षमताओं, रणनीतिक संपत्तियों और बढ़ती अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी के साथ कंपनी को माइनिंग के क्षेत्र में विस्तार का आधार मिलेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी MDO और कमर्शियल माइनिंग के जरिए रणनीतिक मिनरल डेवलपमेंट के नए अवसरों में भाग लेकर लंबे समय में टिकाऊ वैल्यू बनाने की स्थिति में है।

Read more!
Advertisement