लॉजिस्टिक्स सेक्टर की इस स्मॉलकैप कंपनी ने दिया दो बड़ा अपडेट - शेयर में हलचल
लॉजिस्टिक्स सेक्टर की इस स्मॉल कैप कंपनी का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने बीते गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी है।

लॉजिस्टिक्स सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड (Sindhu Trade Links Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने बीते गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी है।
कंपनी ने बताया कि उसकी एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) में शेयरधारकों ने कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी (Authorized Share Capital) बढ़ाने और मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन में जरूरी बदलाव करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
इसके अलावा स्पेशल प्रस्तावों के तहत Advent Coal Resources Pte. Ltd. से जुड़े डील, वैल्यूएशन, शेयर एक्सचेंज रेश्यो, शेयर अलॉटमेंट, लॉक-इन प्रावधान और UBO घोषणाओं को मंजूरी दी गई।
साथ ही कंपनी ने Sainik Mining and Allied Services Limited में 50.1% हिस्सेदारी (21,36,765 इक्विटी शेयर) अधिग्रहित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।
Sindhu Trade Links Share Price
कंपनी का शेयर सुबह 9:42 बजे तक एनएसई पर 0.78% या 0.20 रुपये टूटकर 25.28 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर शेयर 0.55% या 0.14 रुपये टूटकर 25.27 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Q4 में मजबूत आए थे नंबर्स
कंपनी ने हाल ही में अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि मार्च 2026 तिमाही में ₹13.96 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में उसे ₹58.98 करोड़ का घाटा हुआ था। कंपनी के बोर्ड ने 30 मई को हुई बैठक में मार्च 2026 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के ऑडिटेड नतीजों को मंजूरी दी।
मार्च तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय घटकर ₹128.25 करोड़ रह गई, जो एक साल पहले ₹576.52 करोड़ थी। इसके बावजूद परिचालन प्रदर्शन में सुधार दिखा। कंपनी का EBITDA घाटे से निकलकर ₹18.24 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में EBITDA में ₹63.04 करोड़ का नुकसान हुआ था। तिमाही के दौरान EBITDA मार्जिन 4.49% रहा।