Penny Stock: लगातार 10 दिन से लग रहा है अपर सर्किट! इस अपडेट के बाद से जारी है तेजी - शेयर प्राइस ₹15 से कम
आज लगातार दसवें कारोबारी सत्र में शेयर में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। बीएसई पर यह पेनी स्टॉक आज 5 फीसदी की तेजी के साथ ₹12.68 पर बंद हुआ है।। बीते दस ट्रेडिंग सेशंस में शेयर करीब 62 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है।

सॉफ्टवेयर बनाने वाली स्मॉल कैप कंपनी, सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Silverline Technologies Ltd) का स्टॉक आज 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ बंद हुआ है।
आज लगातार दसवें कारोबारी सत्र में शेयर में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। बीएसई पर यह पेनी स्टॉक आज 5 फीसदी की तेजी के साथ ₹12.68 पर बंद हुआ है।। बीते दस ट्रेडिंग सेशंस में शेयर करीब 62 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है।
इस वजह से जारी है तेजी
कंपनी ने हाल ही में अपने AI-एनेबल्ड वेब प्लेटफॉर्म 'SilverAI' को लेकर मजबूत रिस्पॉन्स की जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म आगे चलकर एक स्केलेबल, सब्सक्रिप्शन-आधारित रेवेन्यू इंजन बन सकता है। कंपनी का अनुमान है कि 45 दिनों में 5 लाख रजिस्टर्ड यूजर्स तक पहुंचा जा सकता है।
मास अडॉप्शन को बढ़ाने के लिए कंपनी ने Pro Subscription फीस घटाकर 9 डॉलर प्रति यूजर प्रति माह करने की योजना बनाई है।
लॉन्च के एक हफ्ते में 24,000 यूजर्स
कंपनी के अनुसार, 2 फरवरी 2026 को लॉन्च होने के बाद SilverAI ने सिर्फ एक हफ्ते में 24,000 से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स जोड़ लिए। कंपनी का आकलन है कि अगर 5 लाख यूजर्स Pro प्लान लेते हैं और फीस 9 डॉलर रहती है, तो सालाना रेवेन्यू क्षमता ₹430-450 करोड़ तक हो सकती है।
कंपनी ने अगले छह महीनों के लिए सभी यूजर्स को Pro वर्जन मुफ्त देने का फैसला भी किया है। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा यूज, स्ट्रक्चर्ड फीडबैक और बड़े स्तर पर मॉनेटाइजेशन से पहले प्लेटफॉर्म को और मजबूत बनाना है।
कंपनी के मुताबिक, अगर 10 फीसदी यूजर्स पेड में कन्वर्ट होते हैं तो सालाना रेवेन्यू करीब ₹43 करोड़ हो सकता है। वहीं 20 फीसदी कन्वर्जन पर यह आंकड़ा ₹86 करोड़ तक पहुंच सकता है।
क्या है आगे का प्लान?
कंपनी ने 30 दिनों में पांच फेज का रोलआउट पूरा किया है। फिलहाल वेब प्लेटफॉर्म लाइव है, जबकि मोबाइल, मल्टीमॉडल AI और एडवांस हेल्थकेयर एप्लिकेशंस को चरणबद्ध तरीके से लॉन्च किया जाएगा। पूरा सिस्टम प्राइवेट-बाय-डिज़ाइन और एंटरप्राइज-रेडी आर्किटेक्चर पर आधारित है।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर यकीन जोशी ने कहा कि यह लॉन्च कंपनी के प्रोडक्ट रोडमैप में अहम मील का पत्थर है और हाई-ग्रोथ टेक सेगमेंट में इसकी मौजूदगी को मजबूत करता है।