Stock Split: मल्टीबैगर कंपनी कर रहा स्टॉक स्प्लिट, 5 टुकड़ों में बंट रहा शेयर-चेक करें रिकॉर्ड डेट
Stock Split: Sika Interplant Systems स्टॉक स्प्लिट करने जा रहा है। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट का एलान कर दिया है।

सिका इंटरप्लांट सिस्टम्स (Sika Interplant Systems) का स्टॉक जल्द ही पांच हिस्सों में बंटने वाला है। स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का एलान कर दिया है।
Sika Interplant Systems Stock Split
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार 10 रुपये फेस वैल्यू वाला स्टॉक 5 हिस्सों में बंटेगा। स्टॉक स्प्लिट होने के बाद स्टॉक की फेस वैल्यू 2 रुपये हो जाएगी। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने 17 मार्च 2025 रिकॉर्ड डेट सेट किया है। आपको बता दें कि रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है जिस दिन शेयर को स्प्लिट किया जाएगा।
Sika Interplant Systems Share Price
सिका इंटरप्लांट सिस्टम्स के शेयर गुरुवार को तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। दोपहर 12.11 बजे कंपनी के शेयर 7 फीसदी की बढ़त के साथ 2489.95 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है। बुधवार को कंपनी के शेयर 2,326.55 रुपये पर बंद हुआ था।
Sika Interplant Systems Dividend History
सिका इंटरप्लांट सिस्टम्स ने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा दिया है। कंपनी ने 2024 में 10 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। साल 2023 में भी कंपनी ने 10 रुपये प्रति इक्विटी का लाभांश दिया था।
Sika Interplant Systems Share Holding Pattern
दिसंबर 2024 तक Sika Interplant Systems में प्रमोटर की हिस्सेदारी 71.72 फीसदी थी। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 28.28 फीसदी थी।
Sika Interplant Systems Share History
BSE Analytics के मुताबिक बीते 6 महीने से कंपनी के शेयर 11.31 फीसदी गिर गए। वहीं, 2025 में अभी तक स्टॉक 2.49 फीसदी की गिरावट आई। एक साल में शेयर ने 54.42 फीसदी का रिटर्न दिया है। तीन साल में शेयर ने 333 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। जून 2024 में कंपनी के शेयर 3,548.00 रुपये पर पहुंच गए जो कि 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर है। वहीं, मार्च 2024 में स्टॉक 52 वीक लो यानी 1,116.90 रुपये पर आ गया था। बीएसई की वेबसाइट के अनुसार कंपनी का मार्केट कैप 1,055.78 करोड़ रुपये है।