Shyam Metalics and Energy Share Price: कंपनी पर आया अपडेट, शेयर में तेजी
कंपनी के एमडी बृज भूषण अग्रवाल ने कहा कि इस नए मिल से कंपनी के रेवेन्यु में बढ़ोतरी होगी और इससे कंपनी को अपनी लागत कम करने में मदद मिलेगी। कंपनी के मैनेजमेंट का कहना है कि अगले दो सालों में इस नए प्रोजेक्ट से कंपनी को अपने राजस्व और ईबीआईडीटीए में लगभग 8% से 10% का योगदान मिलने की उम्मीद है। इस शेयर ने एक महीने में 25 प्रतिशत, 6 महीने में 54 प्रतिशत एक साल में 103 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड (SMEL) के बिजनेस अपडेट के बाद शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी ने कहा है उसने पश्चिम बंगाल के जमुरिया में एक अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड कोल्ड रोलिंग मिल (CRM) की स्थापना की है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इस नई कोल्ड रोलिंग मिल की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता 400,000 टन है और यह एक अत्याधुनिक इकाई है। इस परियोजना की कुल पूंजी लागत ₹603 करोड़ है, जिसमें ₹346 करोड़ का निवेश किया जा चुका है और ₹257 करोड़ अभी होना हैं। कंपनी ने कहा कि ये मिल प्री-पेंटेड गैल्वल्यूम कॉइल्स (PPGL) और गैल्वनाइज्ड आयरन/गैल्वनाइज्ड स्टील (GI/GL) के कॉइल्स का उत्पादन करेगी।