KPIT Tech Share: KPIT Tech के शेयरों में 7% की तेजी, अच्छे नतीजों से भागा शेयर

KPIT Technologies के शेयर आज लगभग 7% चढ़ गए, कंपनी ने अपने शुद्ध लाभ में 7.2% की वृद्धि दर्ज की है। YoY आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 38.60% बढ़कर 111.58 करोड़ रुपये हो गया है।

Advertisement
KPIT कंपनी ने अपने शुद्ध लाभ में 7.2% की वृद्धि दर्ज की है।
KPIT कंपनी ने अपने शुद्ध लाभ में 7.2% की वृद्धि दर्ज की है।

By BT बाज़ार डेस्क:

KPIT Technologies के शेयर आज लगभग 7% चढ़ गए, कंपनी ने अपने शुद्ध लाभ में 7.2% की वृद्धि दर्ज की है।

YoY आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 38.60% बढ़कर 111.58 करोड़ रुपये हो गया है। YoY बेसिस पर, वित्त वर्ष 23 में राजस्व 39% बढ़कर 3365 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 2432.38 करोड़ रुपये था। कमाई विश्लेषकों के अनुमान से अधिक रही है। फिलिप कैपिटल ने कहा कि बिक्री में साल-दर-साल (YoY) 50 प्रतिशत की वृद्धि पर KPIT के Q4 लाभ में 36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने की संभावना है।

BSE पर ये स्टॉक 852 रुपये के मुकाबले 6.81 प्रतिशत बढ़कर आज 910 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया। एक साल में यह शेयर 72.34 फीसदी चढ़ा है और इस साल 27.04 फीसदी चढ़ा है। फर्म के कुल 4.05 लाख शेयरों ने बीएसई पर 35.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

फर्म का मार्केट कैप 24,667 करोड़ रुपये हो गया है। 

टेक्नीकल एनालिसिस के आधार पर, स्टॉक का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 51.1 पर है, जो यह संकेत देता है कि यह न तो ओवरबॉट ज़ोन में और न ही ओवरसोल्ड ज़ोन में कारोबार कर रहा है। केपीआईटी टेक शेयरों में 0.9 का बीटा है, जो एक वर्ष में कम अस्थिरता दर्शाता है। KPIT Technologies के शेयर 5 दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।
कंपनी के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर 2.65 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की दर से लाभांश के भुगतान की भी सिफारिश की है। किशोर पाटिल, सह-संस्थापक, सीईओ और एमडी, केपीआईटी ने कहा, "हमने राजस्व और परिचालन मुनाफे में लगातार टारगेट को हासिल किया है। हम अगले 3-4 वर्षों के लिए मजबूत मांग देख रहे हैं। हम अपने ग्राहकों को उनके व्यवसाय को बदलने के लिए नए व्यवसाय मॉडल बनाने में मदद करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

Read more!
Advertisement