Share to Watch Today: आज कौन से हैं ख़बरों वाले शेयर

Avenue Supermart कंपनी ने आंध्र प्रदेश के कांचरापालम में नया स्टोर खोला है। इसके साथ ही देशभर में कंपनी की अब कुल स्टोर की संख्या बढ़कर 337 पर पहुंच चुकी है।

Advertisement
Mahindra Logistics दूसरी तिमाही में कंपनी मुनाफे में घाटे में आ चुकी है
Mahindra Logistics दूसरी तिमाही में कंपनी मुनाफे में घाटे में आ चुकी है

By BT बाज़ार डेस्क:

Torrent Pharma: सितंबर तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 16% बढ़कर 2,660 करोड़ रुपए रही। इस दौरान मुनाफा भी 16% की बढ़त के साथ 363 करोड़ रुपए रहा। EBITDA पिछले साल के मुकाबले बढ़कर 825 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। जबकि, मार्जिन सालाना आधार पर 30% के मुकाबले 31% रहा। कंपनी ने अमेरिकी कारोबार में 30-35 मिलियन डॉलर बिक्री का गाइडेंस दिया है। यहां पूरे साल 200 मिलियन डॉलर बिक्री का लक्ष्य है। कंपनी ने कहा कि भारत में Curatio अधिग्रहण का फायदा मिला। 

PNB Housing : सितंबर तिमाही मेंकंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 45.9% बढ़कर 383 करोड़ रुपए रहा। जबकि, आय भी सालाना आधार पर 5.5% बढ़कर 1,777.8 करोड़ रुपए रहा। GNPA रेश्यो 1.78% और NNPA रेश्यो 1.19% रहा। दूसरी तिमाही में डिस्बर्समेंट 16.3% बढ़कर 4,180 करोड़ रुपए रहा। जबकि, AUM 2.6% बढ़कर 67,415 करोड़ रुपए रहा। 

Mahindra Logistics : दूसरी तिमाही में ये कंपनी मुनाफे में घाटे में आ चुकी है। कंपनी को 12 करोड़ रुपए के मुनाफे के मुकाबले 16 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। हालांकि, इस दौरान आय सालाना आधार पर 2.9% बढ़कर 1,364.8 करोड़ रुपए रहा। जबकि, EBITDA 20.7% बढ़कर 53.6 करोड़ रुपए रहा। मार्जिन की बात करें तो यह भी सालाना आधार पर 5.1% के मुकाबले 3.9% रहा। 

Lupin : कंपनी को US FDA से Fluconazole दवा की मंजूरी मिल गई है। ये दवा फंगल इन्फेक्शन के इलाज में इस्तेमाल होता है। कंपनी ने बताया कि पीथमपुर प्लांट में इस दवा का उत्पादन होगा। US में इस दवा की सालाना 43 मिलियन डॉलर की बिक्री होती है। 

Also Read: अब, शिपिंग कंपनियों पर लटकी GST की तलवार

Delta Corp : बॉम्बे हाईकोर्ट ने गोवा बेंच के DG GST हैदराबाद को निर्देश दिया है। कोर्ट ने टैक्स नोटिस पर अंतिम आदेश नहीं देने का निर्देश दिया है। 16,195 करोड़ रुपए के टैक्स नोटिस को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि DG GST कोर्ट के आदेश के बिना नोटिस नहीं दे। डेल्टा कॉर्प और सब्सिडियरी को कुल 23,000 करोड़ रुपए का टैक्स नोटिस मिला है।

United Brewaries : महाराष्ट्र सरकार ने बीयर पर टैक्स घटाने के लिए कमिटी बनाई है। ये कमिटी बीयर पर टैक्स स्ट्रक्चर की समीक्षा करेगी। महाराष्ट्र सरकार बीयर बिक्री से आय बढ़ाने के लिए ये फैसला ले रही है। 

Vedanta : सोनल श्रीवास्तव ने कंपनी में CFO पद से इस्तीफा दे दिया है। वेदांता ने अजय गोयल को दोबारा CFO नियुक्त किया है। अप्रैल में वेदांता छोड़कर Byju's से अजय गोयल जुड़े थे।

Avenue Supermart : कंपनी ने आंध्र प्रदेश के कांचरापालम में नया स्टोर खोला है। इसके साथ ही देशभर में कंपनी की अब कुल स्टोर की संख्या बढ़कर 337 पर पहुंच चुकी है।

PNB Housing सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 45.9% बढ़कर 383 करोड़ रुपए रहा

Read more!
Advertisement