Budget से पहले दौड़ पड़ा Railway Stocks, ये शेयर बन गए रॉकेट

Budget Railway Stocks: आज शेयर बाजार के दोनों सूचकांक हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। बजट भाषण का सीधा असर बाजार में देखने को मिल रहा है। हालांकि, बजट पेश होने से पहले रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली।

Advertisement

By BT बाज़ार डेस्क:

Budget Railway Stocks: आज शेयर बाजार के दोनों सूचकांक हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। बजट भाषण का सीधा असर बाजार में देखने को मिल रहा है। हालांकि, बजट पेश होने से पहले रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली। आज सुबह शुरुआती कारोबार में रेलवे स्टॉक्स 7 फीसदी तक चढ़ गए। निवेशकों को उम्मीद है कि सरकार द्वारा रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए कोई बड़ा एलान होगा। 

दौड़ पड़े ये शेयर 

आज के ट्रेडिंग सेशन में जुपिटर वैगन्स (JWL), टीटागढ़ रेल सिस्टम्स, BEML, RITES, रेल विकास निगम (RVNL), IRCON इंटरनेशनल, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC), टेक्समेको रेल एंड इंजीनियरिंग, रेटगैन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज और रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया आदि के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। 

इकोनॉमिक सर्वे से मिले ये संकेत

31 जनवरी 2025 को पेश हुए  इकोनॉमिक सर्वे में बताया गया कि सरकार तीन सेक्टर के लिए ज्यादा  कैपिटल एक्सपेंडिचर आवंटित करेंगी। यह तीन सेक्टर पोर्ट्स और शिपिंग, सिविल एविएशन और रेलवे हैं। पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के बाद सरकार ने रेलवे में निवेश की गति को बढ़ा दिया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बजट 2025-26 में सरकार रेलवे के  कैपिटल एक्सपेंडिचर को 20 फीसदी बढ़ा सकता है। इसके अलावा रेलवे कैपेक्स 3 लाख करोड़ से ज्यादा हो सकता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
 

Read more!
Advertisement