SEBI ने बैन कर दिया ये लिस्टिड कंपनी, क्रैश हुआ स्टॉक और निवेशक हुए परेशान
Share Market News: मंगलवार की शाम को सेबी ने सर्कुलर जारी किया। सर्कुलर के अनुसार सेबी ने अगले आदेश तक Kalaharidhaan Trends को बैन कर दिया है। इस खबर के बाद स्टॉक क्रैश हो गया और निवेशक भी शेयर को लेकर परेशान हैं।

Share Market Update: कालाहरिधान ट्रेंडज (Kalahridhaan Trendz Ltd) के शेयर फरवरी 2024 में एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुए थे। अब कंपनी को लेकर मार्केट रेगलेटरी सख्त हो गया है। दरअसल, सेबी ने गले ऑर्डर तक कालाहरिधान ट्रेंडज को सिक्योरिटी मार्केट से बैन कर दिया है। सेबी ने कंपनी के डायरेक्टर्स पर भी कार्रवाई की है। सेबी के इस कदम के बाद कालाहरिधान ट्रेंडज क्रैश हो गया। आज शेयर की प्राइस 19 रुपये प्रति शेयर से गिर गया।
सेबी ने क्यों किया बैन?
सेबी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने बकाया पेमेंट की जानकारी नहीं दी है। इस कारण कंपनी पर एक्शन लिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने झूठी और भ्रामक जानकारी दी थी, जिसके बाद स्टॉक में शानदार तेजी देखने को मिला। कंपनी ने स्टॉक के वॉल्यूम बढ़ाने के लिए उक्त कॉर्पोरेट घोषणाएं की थीं। यह काम सिक्योरिटी मार्केट में धोखाधड़ी में शामिल होता है।
निवेशकों का हाल हुआ बुरा
सेबी के आदेश के बाद निवेशकों का हाल काफी बुरा हुआ। कई निवेशकों ने सेबी की खबर के बाद स्टॉक को बेच दिया। वहीं, प्रमोटर शेयरों का लॉक इन पीरियड 1 साल का था जो 23 फरवरी 2025 को खत्म हो सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि लॉक इन पीरियड खत्म होने के बाद प्रमोटर्स कंपनी से बाहर निकल सकते हैं। ऐसे में रिटेल निवेशक बीच में फंस जाएंगे।
मार्केट रेगुलेटरी ने कालाहरिधान ट्रेंडज के मैनेजिंग डायरेक्टर निरंजन डी अग्रवाल, डायरेक्टर आदित्य अग्रवाल और गैर-कार्यकारी निदेशक सुनीतादेवी निरंजन अग्रवाल पर भी रोक लगा दी है। कंपनी के बोर्ड ने हाल ही में इश्यू के माध्यम से फंड जुटाने की मंजूरी दी थी। अब सेबी इस पर रोक लगाने का विचार कर रही है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।