तिमाही नतीजों के बाद एजुकेशन सेक्टर की इस कंपनी में बड़ा बदलाव! नई कंपनी सेक्रेटरी की नियुक्ति- स्टॉक में हलचल
बैठक में 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड अनऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी गई। इन नतीजों के साथ कंपनी के स्टैच्यूटरी ऑडिटर Nahta Jain & Associates की लिमिटेड रिव्यू रिपोर्ट को भी मंजूरी दी गई।

शेयर बाजार में बुधवार को जारी गिरावट के बीच, शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स लिमिटेड (Shanti Educational Initiatives Ltd) का शेयर निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को जानकारी देते हुए बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 11 अगस्त 2026 को हुई।
बैठक में 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड अनऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी गई। इन नतीजों के साथ कंपनी के स्टैच्यूटरी ऑडिटर Nahta Jain & Associates की लिमिटेड रिव्यू रिपोर्ट को भी मंजूरी दी गई।
बैठक में कंपनी सेक्रेटरी, कंप्लायंस ऑफिसर और Key Managerial Personnel (KMP) पद से पूजा हेमांग खखी का इस्तीफा भी मंजूर किया गया। उनकी जगह श्रुति मनोज बपाये को कंपनी सेक्रेटरी-कम-कंप्लायंस ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उन्हें सीनियर मैनेजमेंट पर्सनल और Key Managerial Personnel (KMP) के रूप में भी नामित किया गया है।
Shanti Educational Share Price
कंपनी का शेयर सुबह 10:44 बजे तक 0.99% या 2.05 रुपये टूटकर 205.80 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
Shanti Educational Initiatives के बारे में
शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स लिमिटेड (SEIL) अहमदाबाद स्थित एक शिक्षा क्षेत्र की कंपनी है, जिसे चिरिपाल ग्रुप का सपोर्ट है। कंपनी मुख्य रूप से स्कूल (K-12) और प्री-स्कूल सेगमेंट में काम करती है। यह शैक्षणिक संस्थानों को स्कूल प्रबंधन, पाठ्यक्रम विकास, शिक्षक प्रशिक्षण और फ्रेंचाइजी मॉडल जैसी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी का उद्देश्य आधुनिक और बेहतर शिक्षा सेवाओं के जरिए देशभर के स्कूलों को मजबूत बनाना है।